प्यार वो बला है जिसे पाने के लिए हर कोई किसी भी हद तक गुजर जाता है। फिल्मी सितारे भी इस मामले में किसी से कम नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां हैं जिन्हें साथ में काम करने के दौरान प्यार हो गया और उन्होंने असल जिंदगी में शादी कर ली। उन्हीं जोड़ियों में से एक है धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की जोड़ी। एक दौर था जब बड़े पर्दे पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। दोनों जब भी एक साथ किसी फिल्म में नजर आए तो फैंस ने उनपर खूब प्यार लुटाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था जब दोनों ने एक दूसरे के प्यार में जमाने को दरकिनार करते हुए एक दूसरे से शादी कर ली। धर्मेंद्र शादीशुदा होते हुए भी हेमा पर दिल हार बैठे थे और हेमा भी धर्मेंद्र के प्यार में डूब गई थीं। जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की थी तो वह पहले से ही प्रकाश कौर संग शादीशुदा थे। आज हम आपको बताएंगे कैसे हेमा मालिनी पहले से शादीशुदा, अपने से 13 साल बड़े और चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र के प्यार में पड़ गई थीं। दोनों को शादी करने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े थे।