अनुपम खेर
- फोटो : social media
अनुपम खेर ने लिखा, जब कोई जी20 नेतृत्व शिखर सम्मेलन के लिए की गई विस्तृत व्यवस्था को देखता है, तो उसे यही अनुभूति होती है।' उन्होंने आगे लिखा- 'हाई टेक, समाचार युग, बिल्कुल वर्ल्ड क्लास... लेकिन हमारी संस्कृति और समृद्ध विरासत से परिपूर्ण। ये वो भारत है जिसे हम चाहते हैं कि दुनिया देखे, अपनाएं और उससे जुड़े। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है। जाहिर है कि दिल्ली के लोगों को अगले दो दिनों में कुछ असुविधा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन पीएम मोदी इसके बारे में पहले ही बात कर चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए दिल्लीवासियों से ऐसा करने का अनुरोध किया है।'