फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आइसोलेशन में अमिताभ, वायरल वीडियो से बढ़ा रहे हैं जागरुकता

Wed, 18 Mar 2020 12:50 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस का असर विदेश के साथ ही साथ भारत में भी देखने को मिल रहा है। आम लोगों के साथ ही साथ सिनेमा पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है। बड़े स्तर पर शूट्स कैंसिल कर दिए हैं। वहीं सितारे भी अपनी सुरक्षा के साथ ही साथ फैंस को भी सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
दरअसल कोरोना वायरस के चलते कई बॉलीवुड स्टार्स ने खुद को घर में पैक कर लिया है। इस लिस्ट में अब शहंशाह अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर हाथ की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक स्टैंप लगी है। इस स्टैंप में सेल्फ आइसोलेशन यानी कोरंटाइन होने के बारे में लिखा गया है। बता दें कि यह स्टाम्प बीएमसी की ओर से उन लोगों पर लगाई जा रही है, जो कोरंटाइन में हैं।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अमिताभ बच्चन का सिर्फ ट्वीट ही नहीं बल्कि एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की तरफ से एक  वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में अमिताभ उन बातों पर खास ध्यान दिला रहे हैं जो इस बीमारी को फैलने से रोकने में बहुत जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala
वीडियो में अमिताभ बच्चन बता रहें है कि कोविड 19 को फैलने से रोका जा सकता है। इसके लिए हम सभी को कुछ बातों का विशेषरूप से ध्यान रखना पड़ेगा। जैसे खांसते या छींकते वक्त रुमाल या टिशू का इस्तेमाल करें। इस्तेमाल किए गए टिशू को तुरंत ढक्कनदार कचरे के डिब्बे में डालें, अपनी नाक, आंख और मुंह पर हाथ न लगाएं। अपने हाथों को समय-समय पर साबुन और पानी से धोएं।



पढ़ें: शूटिंग कैंसिल होते ही आलिया भट्ट ने शेयर की बिना मेकअप सेल्फी, लुक की हो रही चर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें