फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग कैंसिल होते ही आलिया भट्ट ने शेयर की बिना मेकअप सेल्फी, लुक की हो रही चर्चा

Wed, 18 Mar 2020 12:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt - फोटो : Instagram
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे ने सिनेमाजगत पर भी बुरा प्रभाव डाला है। ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग कैंसिल हो गई है और सितारे घर में ही खुद को प्रशंसकों से जोड़े रखने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने फैंस के लिए एक ऐसी सेल्फी पोस्ट की है जो चर्चा में है। इसकी वजह आलिया का बिना मेकअप लुक है। इस तस्वीर को आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया की ये सेल्फी घर की है। तस्वीर में आलिया लेटी हुई हैं और बिना मेकअप नजर आ रही हैं। आलिया की इस तरह की बिना मेकअप ये पहली तस्वीर है। इससे पहले वो कई बार एयरपोर्ट पर बिना मेकअप स्पॉट हो चुकी हैं लेकिन इस तरह से सेल्फी पोस्ट नहीं की। बाकी सितारों की तरह आलिया की आनेवाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग कैंसिल कर दी गई है जिस वजह से अभिनेत्री घर में खुद को इस तरह से बिजी किए हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : social media
कुछ दिन पहले ही आलिया का जन्मदिन था जो उन्होंने घर पर ही सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने उन्हें बर्थडे की बधाई भी दी। देर रात जन्मदिन मनाते आलिया का वीडियो और कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। इनमें वो अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ दिख रही थीं। इसके अलावा आलिया की रणबीर कपूर के साथ भी एक तस्वीर वायरल हुई थी।

4 of 5
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : social media
आलिया और रणबीर पिछले एक साल से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। आलिया और रणबीर की ये तस्वीर थोड़ी पुरानी है। इस तस्वीर में रणबीर आलिया को किस करते नजर आ रहे हैं। फोटो में आलिया-रणबीर अकेले नहीं हैं। उनके साथ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन-मलाइका - फोटो : Social Media
अर्जुन ने मलाइका को गले लगाया हुआ है। सभी कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को मलाइका और आलिया की दोस्त नताशा पूनावाला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस भी इन दोनों जोड़ी को बहुत पसंद किया था। 

कोरोना वायरस के कहर से टूट रही बॉलीवुड की कमर, बंद हुई फिल्मों की शूटिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें