बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां शामिल हैं जिन्होंने शादी, घर-परिवार के चलते बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई एक्ट्रेसस ऐसी भी थीं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए अपनी शादीशुदा जिंदगी से दूरी बना ली। एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहीं इन अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए अपने पति का साथ छोड़ दिया था। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ मशहूर अभिनेत्रियों के बारे में-
राखी
70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री राखी ने साल 1973 में गीतकार गुलजार से शादी की थी। कहा जाता है कि शादी के बाद गुलजार ने राखी को इंडस्ट्री में काम करने से मना किया था। ऐसे में एक्ट्रेस पति की बात मानते हुए शादी के एक साल तक बॉलीवुड से दूर ही रहीं। लेकिन फिर साल 1974 में उन्होंने अपने पति गुलजार को छोड़ दिया और फिर से फिल्मी दुनिया में कदम रखा।