फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड की 16 मोस्ट कंट्रोवर्शियल फिल्में, इस फिल्म से मच गया था देश में बड़ा बवाल

Fri, 27 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 17
Kama Sutra
बॉलीवुड अपनी फिल्मों से दर्शकों के लिए हर तरह का मसाला तैयार करता है। उसमें एक्शन से लेकर थ्रिलर, रोमांस से लेकर मार-काट और सेक्स से लेकर सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में शामिल हैं। लेकिन इस बीच बॉलीवुड में ऐसी भी कई विवादित फिल्में आईं जिन्हें लेकर देश में बड़े बवाल हुए चुके हैं...तो आइए जानते हैं फिल्म जगत की ऐसी 16 फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

निशब्द (2007)

2 of 17
Nishabd
फिल्म निशब्द को लेकर विरोध के स्वर दूर-दूर तक पहुंचे थे। फिल्म की कहानी में दो ऐसे लोगों के बीच की लवस्टोरी दिखाई गई थी जिसमें उम्रदराज एक्टर अपनी बेटी की सहेली से प्यार करता हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जिया खान लीड रोल में थे। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म को भूतिया डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन

कामा सूत्र (1997)

3 of 17
kama Sutra
साल 1997 में आई फिल्म कामा-सूत्र को लेकर भी देशभर में विरोध हुआ था। फिल्म में कई बोल्ड और न्यूड सीन फिल्माए गए थे। फिल्म को मीरा नायर ने डायेक्ट किया था। 

लिपस्टिक अंडर माय बुरका (2017)

4 of 17
lipstick under my burkha
पिछले साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुरका को भी बोल्ड सीन के चलते विरोध का सामना करना पड़ा था। फिल्म को अलंकृता श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया था।  
विज्ञापन

फायर (1998)

5 of 17
Fire
फिल्म फायर साल 1998 में रिलीज हुई थी और दीपा मेहता ने फिल्म को डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी दो महिलाओं के बीच सेक्स संबंधो पर आधारित थी। फिल्म में शबाना आजमी लीड रोल में नजर आई थीं। 
विज्ञापन

डर्टी पिक्चर (2011)

6 of 17
Dirty Picture
साल 2011 में सिनेमाघरों में आग लगा देने वाली फिल्म डर्टी पिक्चर ने अपने बोल्ड कंटेट के चलते बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म को मिलन लुथरिया ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में महिलाओं की गिरती इमेज के चलते इसका विरोध किया गया था। 
विज्ञापन

जूली (1975)

7 of 17
Julie
के एस सेथुमाधवन ने फिल्म जूली को 1975 में डायरेक्ट किया था। फिल्म के सभी गाने बहुत हिट और पॉपुलर हुए थे। फिल्म शादी से पहले मां बनीं एक्ट्रेस पर आधारित थी जिसे लेकर लोगों ने भारी विरोध किया था।  

ब्लैक फ्राइडे (2007)

8 of 17
black friday
मुंबई के 1993 के सीरियल बम धमाको पर आधारित फिल्म ब्लैक फ्राइडे को दो साल के लिए बैन कर दिया गया था। साल 2007 में इस फिल्म को अुनराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था।

आरक्षण (2011)

9 of 17
aarkshan
प्रकाश झा की फिल्म आरक्षण को लेकर भी देश में बवाल मचा था। फिल्म में रिजर्वेशन को लेकर बात की गई थी। फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। 

पीके (2014)

10 of 17
pk
साल 2014 में आई आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पीके को लेकर भी कई विवाद हुए थे। फिल्म में सभी धर्मों को लेकर भ्रांतियां पैदा की गई थी जिसे लेकर लोगों का गुस्सा फूटा था। फिल्म को राज कुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। 

ऐ दिल है मुश्किल (2016)

11 of 17
Ae Dil Hai Mushkil
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और हिट डायरेक्टर करण जौहर ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को 2016 में रिलीज किया था। फिल्म को उरी हमले का बैकग्राउंड और पाकिस्तानी स्टार फवाद खान के होने के कारण विरोध किया गया था। 

गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012)

12 of 17
Gang of Wasseypur
सुपरिहट फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की चर्चा तो हर तरफ थी। फिल्म अपनी भाषा में गाली और दर्शाए गए आपत्तिजनक सीन्स को लेकर विवादो में थी। फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। अनुराग कश्यप ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।

विश्वरूपम (2013)

13 of 17
Vishwroopam
साउथ के सुपरस्टार एक्टर कमल हासन की फिल्म विश्वरूपम को विरोध का दंश झेलना पड़ा। फिल्म को तमिलनाडू के सिनेमाओं में मुस्लिमों को आहत पहुंचाने के चलते बैन कर दिया गया था। फिल्म साल 2013 में आई थी जिसे खुद कमल हासन ने डायरेक्ट किया था।

वॉटर (2007)

14 of 17
water
दीपा मेहता की ही फिल्म वॉटर भी विवादो में घिरी थी । फिल्म की कहानी एक विधवा की दोबारा शादी पर आधारित थी जिसे लेकर लोगों ने भारी विरोध के चलते फिल्म के पोस्टर तक फाड़ डाले थे। फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। 

मद्रास कैफे (2013)

15 of 17
Madras Cafe
जाने माने डायरेक्टर सूजीत सरकार की फिल्म मद्रास कैफे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मर्डर पार आधारित थी जिसे लेकर लोगों ने इसका विरोध किया। फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। 

हैदर ( 2014)

16 of 17
Haider
साल 2014 में आई फिल्म हैदर में एक्टर शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर श्रद्धा कपूर को भी देखा गया था। विशाल भारद्वाज द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म को कश्मीर में उपजे विवादों और राज्य की राजनीति की बारिकियों का खुलासा करने के चलते विराेध का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

पद्मावत (2018)

17 of 17
Padmaavat
आखिर में बात करेंगे साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत की। फिल्म में रानी पद्मावती के साथ खिलजी के संबंधो को दिखाने के चलते देशभर में बड़ा हंगामा बरपा था। फिल्म पहले साल 2017 में रिलीज होनी थी लेकिन भारी विरोध के चलते इसे साल 2018 में रिलीज करना पड़ा। फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। बता दें कि फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली को जान से मार देने तक की धमकियां मिली थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें