फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ड एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने बॉलीवुड पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- यह है सबसे खराब वक्त

Fri, 27 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Surveen chawla
बॉलीवुड में एक तरफ जहां इस वक्त कास्टिंग काउच का विवाद तूल पकड़े हुए है, वहीं अब 'हेट स्टोरी-2' की बोल्ड एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने इंडस्ट्री में परिवारवाद का बयान देकर नया मुद्दा छेड़ दिया है। उन्होंने अपने साथ हुए एक वाकया का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्हें एक फिल्म से इसलिए हटा दिया क्योंकि उनकी जगह किसी और की सिफारिश कर दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
surveen chawla
गौरतलब है कि सुरवीन ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने सबसे पहले सीरियल 'कहीं तो होगा' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' में कसक का किरदार निभाया। इसके अलावा वह रियलिटी डांस शो 'एक खिलाडी एक हसीना' में क्रिकेटर श्रीसंत के साथ भी काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Surveen chawla
सुरवीन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया- 'जब मैं टीवी से बड़े पर्दे पर आई थी तो मुझे खुद पर पूरा यकीन था। मुझे लगता था कि मैं अपनी एक्टिंग से दुनिया जीत लूंगी। इस बीच मुझे हाल ही में एक फिल्म के लिए चुना जा चुका था लेकिन एक सिफारिश ने इन सब पर पानी फेर दिया।'

4 of 5
surveen chawla
सुरवीन ने कहा- 'यह मेरे जीवन का सबसे खराब लम्हा था। मैं इस फिल्म को लेकर बेहद खुश थी। मैंने अपनी सारी तैयारियां कर ली थी लेकिन फिल्म मेकर्स ने मुझे इस फिल्म से बाहर कर दिया क्योंकि मेरी जगह अब इसमें एक स्टार किड को शामिल कर लिया गया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Surveen Chawla
इससे पहले कठुआ रेप मामले पर सुरवीन चावला ने भी अपना दर्द बयां किया था। इस घटना पर बोलते हुए सुरवीन ने कहा था कि वह दुष्कर्म से होने वाले दर्द को अच्छे से समझती हैं। वह इस घटना से हैरान हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें