बॉलीवुड फिल्मों के एक्शन दृश्यों में बॉडी डबल का इस्तेमाल तो आम था, लेकिन ये चलन बदला है। अब हॉट और किसिंग सीन में जमकर उनका इस्तेमाल हो रहा है। इन दिनों फिल्मों में दिख रहे जबर्दस्त अंतरंग दृश्यों को लगता है सितारे यह सब कैसे कर लेते हैं। लेकिन सच यह है कि सितारे खुद नहीं बल्कि उनके बॉडी डबल ये सीन करते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए, किन-किन फिल्मों में ये फेरबदल की गई है। और क्या आपको फिल्म देखते वक्त इसका अहसास हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
हॉट और किसिंग सीन के लिए बॉडी डबल का होता है इस्तेमाल!
2 of 9
बॉडी डबल
सबसे पहले बात पोर्न की दुनिया से बॉलीवुड में आई अभिनेत्री सनी लियोनी की कर लेते हैं। जब तब सनी पर आरोप लगते रहे हैं कि वह बॉलीवुड फिल्मों को पोर्न की ले जा रही हैं। उनकी फिल्म 'एक पहेली लीला' ऐसी ही एक फिल्म है। लेकिन क्या आपको मालूम है, किसी फिल्म में काम करने से पहले उनकी एक खास मांग हुआ करती है, वह ये कि अंतरंग दृश्य वह बस अपने पति डैनियल वेबर के साथ करेंगी। ऐसे में हीरो के बजाय उनके पति डेनियल होते हैं।
विज्ञापन
हॉट और किसिंग सीन के लिए बॉडी डबल का होता है इस्तेमाल!
3 of 9
बॉडी डबल
यह सिलसिला यूं तो आज से शुरू नहीं हुआ है, फिल्म 'त्रिशग्नि' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म, जिसमें सेंसर बोर्ड ने अनुमति दी थी कि दृश्य की मांग पर अभिनेत्री की पूरी तरह से न्यूड दिखाया जा सकता है। सेंसर बोर्ड की रजामंदी पाकर फिल्मकार ने ऐसा किया भी। लेकिन फिल्म के उस कामुक बाथटब सीन में अभिनेत्री पल्लवी जोशी के बजाय उनकी बॉडी डबल को वहां बिठा गया। लेकिन यह चलन अब धीरे-धीरे सिर चढ़ रहा है।
हॉट और किसिंग सीन के लिए बॉडी डबल का होता है इस्तेमाल!
4 of 9
बॉडी डबल
फिल्म 'सात खून माफ'। माना जाता है प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म में जितना बोल्ड हो सकता था, उससे ज्यादा बोल्ड सीन फिल्माए थे। एक सीन में प्रियंका को अपना टॉप उतारना था। उन्होंने वह भी किया था, लेकिन सच यह है कि सीन में प्रियंका की बिना कपड़ों की दिख रही पीठ उनकी नहीं थी। सीन में एक बॉडी डबल बैठी हुई थी, जिसने यह हॉट सीन दिया था।
विज्ञापन
हॉट और किसिंग सीन के लिए बॉडी डबल का होता है इस्तेमाल!
5 of 9
बॉडी डबल
चंबल की डकैत फूलन देवी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'बैंडिट क्वीन' को तब की सबसे ज्यादा बोल्ड सीन वाली फिल्म माना गया था। फिल्म में ऐसे दृश्य थे भी। कहा जाता है कि फिल्म की लीड हीरोइन सीमा बिस्वास ने इस फिल्म में सीमाओं से आगे जाकर बोल्ड सीन दिए थे। लेकिन जब बात आई थी न्यूड सीन देने की, एक नदी के पास कपड़े उतार कर बैठने की तो उनका धैर्य जवाब दे गया था। तब वहां सीमा खुद नहीं बैठी, बल्कि यह दृश्य उनकी एक बॉडी डबल ने किया।
विज्ञापन
हॉट और किसिंग सीन के लिए बॉडी डबल का होता है इस्तेमाल!
6 of 9
बॉडी डबल
बॉडी डबल को लेकर और बॉडी डबल से हॉट दृश्यों की शूटिंग कराने को लेकर सबसे चर्चित फिल्म है, 'एक छोटी सी लव स्टोरी'। फिल्म आई थी तो लोग दंग रह गए थे, मनीषा कोइराला ने आखिर कैसे इतने अंतरंग दृश्यों के लिए हामी भर दी। लेकिन इनकी सच्चाई वह नहीं है, जो लोग फिल्म देखकर सोचते हैं। फिल्म के ज्यादातर बोल्ड सीन मनीषा कोइराला की बॉडी डबल ने किया था।
विज्ञापन
हॉट और किसिंग सीन के लिए बॉडी डबल का होता है इस्तेमाल!
7 of 9
बॉडी डबल
बोल्ड दृश्यों के लिए कुछ दिनों पहले तक सबसे बड़ा नाम मल्लिका शेरावत थीं। उनकी फिल्म 'हिस्स' में जबर्दस्त उत्तेजक दृश्य थे। उन दृश्यों ने रातोरात मल्लिका को बोल्ड हीरोइनों की कतार में सबसे आगे लाकर खड़ा कर दिया था। इसके बाद मल्लिका ने तो खुद भी इसे भुनाने के लिए प्रचार करना शुरू किया कि वे दृश्य उन्होंने खुदी फिल्माए हैं। लेकिन असलियत यह है कि उन दृश्यों को मल्लिका के बॉडी डबल ने फिल्माए थे। उनके भाई और फिल्म के सह-निर्माता ने खुद इसका खुलासा किया था।
हॉट और किसिंग सीन के लिए बॉडी डबल का होता है इस्तेमाल!
8 of 9
बॉडी डबल
लेस्बियन रिश्तों को उजागर करने वाली पहली हिंदी फिल्म 'फायर' में शबाना आजमी और नंदिता दास के बीच हुए अंतरंग सीन में दरअसल खुद नंदिता दास नहीं थी। इसके लिए उनके बॉडी डबल को रखा गया था। फिल्म के आखिरी में आने वाली सूचि में लिखा मिल जाएगा कि नंदिता का नग्न शरीर दरअसल बॉडी डबल का है।
हॉट और किसिंग सीन के लिए बॉडी डबल का होता है इस्तेमाल!
9 of 9
बॉडी डबल
पाकिस्तान से बॉलावुड में आए एक्टर-सिंगर अली जफर की एक भी फिल्म में आपको उनका इंटीमेट सीन देखने को नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अली फिल्म करने से पहले ही यह कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लेते हैं कि वे कोई किस सीन तक नहीं देंगे। इसे उन्होंने 'नो किसिंग' अनुबंध नाम दिया है। इसीलिए फिल्म 'लंदन पैरिस न्यूयार्क' में जब अभिनेत्री अदिती राव हैदरी के साथ एक हॉट किस सीन करने की नौबत आई तो उनके बॉडी डबल को बीच में लाना पड़ा।