बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने बॉलीवुड के कई सितारों का करियर बनाया है। उन्होंने न केवल कई सितारों को लॉन्च किया बल्कि जिनकी फिल्में लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं तो उन्हें भी दोबारा मौका दिया। इसमें गोविंदा, अरमान कोहली, नील नितिन मुकेश और डेजी शाह जैसे कई नाम शामिल हैं। उन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट देओल फैमिली के बेटे बॉबी देओल को भी फिल्म रेस 3 से दोबारा लॉन्च किया था, लेकिन क्या आपको पता है कि अकेले बॉबी ही नहीं बल्कि सलमान खान ने कई स्टार के डूबते करियर को बचाया है। एक झलक उन्हीं स्टार पर जिनका सलमान ने दिया साथ...
बॉबी देओल
सलमान खान का साथ लेने वालों की लिस्ट बॉबी देओल का नाम सबसे ऊपर है। बताया जाता है कि अगर सलमान खान बॉबी देओल को रेस 3 में न कास्ट करते तो उनका पूरा करियर खत्म हो सकता था। सलमान ने इस फिल्म में बॉबी दोओल को न केवल निर्णायक किरदार दिया बल्कि उनका मेकओवर तक किया।
विज्ञापन
3 of 9
govinda
- फोटो : social media
गोविंदा
गोविंदा भी 90 के समय के सबसे पॉपुलर और कामयाब एक्टर में से एक हैं, लेकिन कुछ समय बाद वह परदे पर बहुत बुरी तरह से फ्लॉप हो गए। उनकी कोई भी फिल्म दर्शकों के दिल को नहीं जीत सकी। इस दौरान गोविंदा का करियर लगभग डूबने वाला था। इसके बाद सलमान खान ने साल 2007 में फिल्म ‘पार्टनर' में गोविंदा को साथ लिया और उनका करियर बचाया।
4 of 9
अरमान कोहली
- फोटो : file photo
अरमान कोहली
हाल ही में गर्लफ्रेंड के साथ हिंसा करने के आरोप में कानूनी विवाद में फंसे अरमान कोहली को भी सलमान खान का साथ मिल चुका हैै। फिल्म 'जानी दुश्मन' में इच्छाधारी नाग का रोल करने वाले अरमान कोहली का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्हें ‘बिग बॉस 4' में भी देखा जा चुका है। सलमान खान ने अरमान कोहली को अपनी सुपरहिट फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो' में रोल दिया।
अश्मित पटेल
एक्टर अश्मित पटेल का भी फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा था। उन्हें भी बिग बॉस में देखा जा चुका है। सलमान ने अश्मित को अपनी फिल्म 'जय हो' में काम करने का मौका दिया।
नील नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश की एक्टिंग की दर्शकों ने हमेशा काफी तारीफ की है। लेकिन उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हो सकी। उनका करियर ऐसा डूबा कि वह लगभग कंगाल होने की कगार पर आ गए थे। सलमान ने इन्हें भी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो' में काम करने का एक मौका दिया।
विज्ञापन
7 of 9
Pulkit Samrat Shweta Rohira
- फोटो : file photo
पुलकित सम्राट
फिल्म 'फुकरे' सीरीज से दर्शकों दिलों को जीतने वाले एक्टर पुलकित सम्राट को भी सलमान खान ने हमेशा साथ दिया है। खुद पुलकित की भी सलमान को अपना आदर्श मानते हैं। पुलकित सम्राट को सलमान ने फिल्म 'जय हो' में काम दिया था।
8 of 9
katrina kaif
- फोटो : Instagram
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ बॉलीवुड का आज जाना-माना नाम है। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान ने न केवल कैटरीना कैफ को लॉन्च किया बल्कि जब वह फ्लॉप एक्ट्रेस में आने लगीं तो सलमान ने उनका साथ तक दिया।
डेजी शाह
सलमान खान ने डेजी शाह को भी बॉलीवुड में लॉन्च किया है। वह सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में उनकी हीरोइन बनी थी। इसके बाद डेजी शाह 'हेट स्टोरी 3' में नजर आईं, लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद सलमान ने फिर से उन्हें 'रेस 3' में लॉन्च किया था।