फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर जायरा के बयान से लेकर आयुष्मान-विक्की के नेशनल अवॉर्ड तक, हफ्ते की 5 बड़ी खबरें

Sun, 11 Aug 2019 07:06 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ayushmann khurrana, Zaira and Vicky - फोटो : file photo
'संडे फनडे' (Sunday Funday) कॉलम में हम हफ्तेभर की मनोरंजन जगत की पांच बड़ी खबरों की बात करेंगे। इस कॉलम में हम बताएंगे कि कौन सी खबरें लाइमलाइट में रही और किन खबरों ने फैंस को ज्यादा आकर्षित किया।
विज्ञापन

2 of 6
ayushmann khurrana, Keerthy Suresh and Vicky Kaushal - फोटो : file photo
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। यह इवेंट शास्त्री भवन के फर्स्ट फ्लोर के PIB कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। 23 गैर फीचर फिल्मों और 31 फीचर फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार दिया गया है। आयुष्मान खुराना को 'अंधाधुन' फिल्म के लिए और विक्की कौशल को 'उरी' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। जबकि कीर्ति सुरेश को तेलुगू फिल्म 'महानती' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। 

यह भी पढ़ें:- पैडमैन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर ट्विंकल ने किया बड़ा खुलासा, सैनेटरी पैड्स से जुड़ी वजह
विज्ञापन

3 of 6
Zaira Wasim, Amit Shah and Anupam Kher - फोटो : file photo
नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने का एलान किया। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर आम लोगों को अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने प्रतिक्रिया दी। जिसमें जायरा वसीम, अनुपम खेर, कंगना रनौत और अशोक पंडित का नाम शामिल है। अनुपर खेर ने ट्वीट किया था-  'कश्मीर का हल निकलना शुरू हो गया है।' वहीं जायरा वसीम ने ट्वीट किया था- 'यह वक्त भी गुजर जाएगा।'

यह भी पढ़ें:- कश्मीर पर फैसले को लेकर रजनीकांत ने दी पीएम मोदी और शाह को बधाई, बताया 'कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी'

4 of 6
saaho - फोटो : amar ujala
उड़ती कारें, तेज रफ्तार से भागती बाइक, कार चेजिंग सहित जोरदार गोलीबारी... जी हां प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 46 सेकेंड के ट्रेलर में आपको वो सब कुछ देखने को मिलेगा जो आप एक फिल्म में देखना चाहते हैं। एक्शन पैक्ड ट्रेलर में प्रभास जबरदस्त स्टंट करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में वीएफएक्स भी हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन के साथ ही श्रद्धा और प्रभास का रोमांस भी देखने को मिल मिला। 

यह भी पढ़ें:- 'साहो' का पावर पैक ट्रेलर हुआ रिलीज, जोरदार एक्शन के बीच श्रद्धा संग रोमांस करते दिखे प्रभास
विज्ञापन

5 of 6
parineeti chopra - फोटो : file photo
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान परिणीति चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी के बारे कई खुलासे किए। परिणीति चोपड़ा हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ टॉक शो Tapecast में पहुंची। परिणीति ने कहा- 'साल 2014 से लेकर 2015 का दौर मेरी जिंदगी का सबसे बुरा समय था। ये करीब डेढ़ साल तक ऐसा रहा। मेरी दो फिल्में 'दावत-ए-इश्क' और 'किल दिल' अच्छा काम नहीं कर सकीं। ये मेरे लिए सबसे बड़ी नाकामयाबी थी। फिर एक दम से मेरे पास रुपए भी नहीं बचे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jabariya Jodi - फोटो : file photo
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' रिलीज हुई। फिल्म इंडस्ट्री को उम्मीदें सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणिती चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी से रहीं लेकिन इसे देखने बहुत कम दर्शक सिनेमाघरों में आए। फिल्म की ओपनिंग डे पर सुबह के शोज में थिएटर्स एक चौथाई भी नहीं भर पाए। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स की साल की दूसरी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' को किसी भी फिल्म वितरण क्षेत्र में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें