फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी देओल के बेटे ने पिता के 23 साल के करियर को दी कड़ी टक्कर, एक दिन में ही हुआ सुपरहिट

Thu, 31 Jan 2019 01:08 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
aryaman deol
बॉबी देओल (Bobby Deol) ने 27 जनवरी को अपना 50वां बर्थडे सेलीब्रेट किया था । इस मौके पर बॉबी ने अपने बेटे आर्यमन (Aryaman Deol) के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी । देखते ही देखते बॉबी और आर्यमन की ये तस्वीर इतनी वायरल हुई कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
aryaman deol
बॉबी देओल की ये तस्वीर उनके बेटे आर्यमन की वजह से ट्रेंड में आई । बॉबी के बड़े बेटे आर्यमन बेहद स्मार्ट हैं । उनकी तस्वीर जैसे ही वायरल हुई, लड़कियां उनकी फैन हो गईं । बॉबी को बॉलीवुड में 23 साल हो गए हैं लेकिन आजतक उन्होंने इतनी सुर्खियां नहीं बटोरीं जितनी उनके बेटे ने एक दिन में बटोर लीं । 
विज्ञापन

3 of 6
aryaman deol
अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में बॉबी देओल ने लिखा था, 'जिंदगी के 49 साल बहुत अच्छे थे 50वां और बेहतर होगा । मेरे बेटा इस बदलाव को महसूस कर पा रहा है। उसने मुझमें एक दोस्त पाया है । आपके प्यार से मेरी जिंदगी खुशहाल होगी । मैं आज भी खुद को 20 साल का ही महसूस करता हूं ।'

4 of 6
aryaman deol
आर्यमन जब भी कैमरे के सामने आते हैं उनकी तस्वीरों का वायरल होना लाजमी है । इससे पहले साल 2018 आईफा अवॉर्ड के दौरान भी आर्यमन की तस्वीर वायरल हुई थी । अवॉर्ड शो में आर्यमन अपने पिता के साथ नजर आए थे । आर्यमन ने ब्लू कोट पहना हुआ था ।
विज्ञापन

5 of 6
aryaman deol
ये आर्यमन का पहला मीडिया अपीयरेंस था । 17 साल के आर्यमन मीडिया से दूर रहते हैं । अक्सर उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है । आर्यमन अपने गुड लुक्स की वजह से खूब सुर्खियां बटोरते हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bobby deol wife
एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने आर्यमन की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कहा था, 'वो अभी सिर्फ 17 साल का है । मैं नहीं चाहता कि वो समय से पहले बड़ा हो जाए । मैं चाहता हूं कि वो लाइम लाइट से दूर रहे । वो अपना बचन एंज्वॉय करें। इसके बाद वो जो चाहता है वो करे आर्यमन को पढ़ाई करना और क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें