फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी देओल ने 23 साल के करियर में दीं सिर्फ 3 हिट, फिर भी हैं 200 करोड़ की संपत्ति के मालिक

Wed, 25 Jul 2018 10:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
बॉबी देओल
करीब 4 साल खाली बैठने के बाद बॉबी देओल फिर से अपने करियर की लगाम पकड़ ली है । अब वो इसे छोड़ना नहीं चाहते । बॉबी फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे हैं । बॉबी ने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' से दमदार वापसी की है। फिल्म भले फ्लॉप रही हो लेकिन बॉबी के काम को पसंद किया गया।
विज्ञापन

2 of 9
बॉबी देओल
इसी के साथ बॉबी देओल के पास 'हाउसफुल 4' के अलावा दो और बड़ी फिल्में हैं । इसमें एक 'यमला पगला दीवाना फिर से' है और दूसरी सलमान खान की 'भारत' है । 'भारत' में भी बॉबी का मुख्य रोल होगा । फिल्मों में वापसी के बाद बॉबी अब अपने फिजीक पर भी काफी ध्यान दे रहे हैं ।
विज्ञापन

3 of 9
बॉबी देओल
हाल ही में बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर 20 साल की उम्र से ही वो अपने फिजीक पर ध्यान देते तो आज बॉलीवुड के एक्टर्स में सबसे बेस्ट बॉडी उन्हीं की होती । बॉबी ने 26 साल की उम्र में फिल्म 'बरसात' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था ।

4 of 9
बॉबी देओल
इस फिल्म में बॉबी ने टि्वंकल खन्ना के साथ काम किया था । इस फिल्म के लिए बॉबी को फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला था । बॉबी को अपना करियर शुरू किए हुए 23 साल हो चुके हैं। इन 23 सालों में बॉबी की 3 फिल्में ऐसी थीं जो ब्लॉकबस्टर रहीं ।
विज्ञापन

5 of 9
बॉबी देओल
इनमें पहली है 'गुप्त' । यह फिल्म 1997 में आई थी । बॉबी ने इस फिल्म में काजोल और मनीषा कोईराला के साथ काम किया था । इसके बाद 1998 में आई 'सोल्जर' । इस फिल्म से बॉबी ने धर्मेंद्र की याद दिलाई थी । फिल्म में बॉबी के साथ प्रीति जिंटा ने डेब्यू किया था ।
विज्ञापन

6 of 9
बॉबी देओल
इसके बाद 5 साल तक बॉबी ने करीब 7 फिल्मों में काम किया लेकिन सब की सब फ्लॉप हुईं । फिर साल 2002 में बॉबी की फिल्म 'हमराज' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी । फिल्म में बॉबी के अलावा अमीषा पटेल और अक्षय खन्ना ने भी जबरदस्त एक्टिंग की थी ।
विज्ञापन

7 of 9
बॉबी देओल
2002 के बाद से बॉबी की अब तक कोई हिट फिल्म नहीं आई है। बीच मेें तो उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया । लेकिन ऐसा नहीं है कि बॉबी की फिल्में नहीं चली इसलिए वो कंगाल हो गए। बॉबी आज भी करीब 205 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं । बॉबी के पास 3 लग्जरी कार हैं जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है ।

8 of 9
बॉबी देओल
बॉबी फिल्मों के अलावा एक हाई क्लास रेस्त्रां भी चलाते हैं । बॉबी के मुंबई में दो चाइनीज रेस्त्रां हैं जिनका इंफ्रास्ट्रक्चर कमाल का है । बॉबी के एक रेस्त्रां का नाम Someplace Else है । जो साल 2006 से चल रहा है । इसके अलावा दूसरे रेस्त्रां का नाम 'सुहाना' है। 
विज्ञापन

9 of 9
बॉबी देओल
इसके अलावा कुछ समय पहले बॉबी ने डीजे का काम भी शुरू किया था । हालांकि ये काम ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। बॉबी का मुंबई के जुहू में एक लग्जरी घर है । जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपए है। इसके अलावा पंजाब में उनका एक फार्महाउस भी है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें