फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल तक प्रोड्यूसर्स से काम मांगते रह गए थे बॉबी देओल, फिल्में नहीं मिलने से पड़ गई थी शराब की लत

Sun, 27 Jan 2019 06:08 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bobby Deol - फोटो : file photo
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के छोटे बेटे बॉबी देओल 27 जनवरी को 50 साल के हो गए हैं। बॉबी देओल हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 में नजर आए थे। फिल्म के लिए बॉबी देओल ने कड़ी मेहनत की थी जो कि उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन में साफ नजर आया। बॉबी देओल को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। सलमान खान ने भी बॉबी देओल का खूब प्रमोशन किया लेकिन वो उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। फिलहाल बॉबी के खाते में फिलहाल हाउसफुल 4 है। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब बॉबी का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था लेकिन उनकी कुछ गलतियों का असर उनके करियर पर पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
Bobby Deol - फोटो : file photo
बॉबी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म बरसात से की थी। इसके बाद उन्होंने सोल्जर, बादल, बिच्छू, और अजनबी जैसी फिल्में कीं जिससे उन्हें कुछ खास फायदा मिला। बॉबी को बरसात के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड और हमराज के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन

3 of 5
Bobby Deol - फोटो : file photo
फ्लॉप फिल्मों का नतीजा रहा कि बॉबी को काम मिलना बंद हो गया। काम नहीं मिलने के चलते वो डिप्रेशन में चले गए और शराब की लत लग  गई। एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने खुद कबूला था कि 10 साल से काम मांगते-मांगते वो थक चुके थे। जिसका नतीजा ये रहा कि वो डिप्रेशन में चले गए थे।

4 of 5
Bobby Deol - फोटो : file photo
फिल्में ना मिलने की वजह से ही देओल फैमिली ने खुद का प्रोडक्शन हाउस खोलने का मन बनाया था। वहीं एक वेबसाइट से बात करते हुए बॉबी ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्हें शराब की लत लग गई थी जिससे उनकी पत्नी ने उन्हें बाहर निकाला। बॉबी देओल और तान्या के दो बेटे आर्यमान देओल और धरम देओल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunny and Bobby - फोटो : file photo
बॉबी देओल अपने हालात के बारे में एक इंटरव्यू में बता रहे थे। उनकी बातें सुनकर भाई सनी देओल इमोशनल हो गए थे और रो पड़े थे। बॉबी देओल को काम नहीं मिलने पर सनी देओल ने कहा था कि एक दूसरे को दर्द होता है तो फील तो होता ही है। हमारा परिवार काफी मजबूत है और हम सब साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें