फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर देखिए बॉबी देओल के बचपन की दुर्लभ तस्वीरें, मां-भाई और पिता की गोद में कैसे कर रहे मस्ती?

Sun, 27 Jan 2019 12:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bobby Deol - फोटो : twitter
'दुनिया हसीनों का मेला', 'तेरा रंग बल्ले-बल्ले', 'हमको सिर्फ तुमसे प्यार है' जैसे गाने सुनते ही बॉबी देओल का चेहरा सामने आ जाता है। 90 के दशक के यह वह सुपरहिट गाने हैं जिन पर बॉबी देओल ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। सिनेमाजगत में धर्मेंद्र के बेटे को 24 साल हो चुके हैं। तो चलिए आज आपको बॉबी देओल के 50वें जन्मदिन पर हम आपको उनके बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Bobby Deol - फोटो : twitter
इस तस्वीर में बॉबी देओल दो अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में बॉबी के बड़े भाई सनी देओल उन्हें कंधे पर बैठाए हुए हैं। इस तस्वीर में बॉबी और सनी के बीच की बॉडिंग साफ दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में बॉबी देओल धर्मेंद्र के साथ फिल्म के सेट पर दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर उस वक्त की है जब धर्मेंद्र 'धरमवीर' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
Bobby Deol - फोटो : twitter
अब जरा बॉबी देओल की इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में बॉबी देओल धर्मेंद्र के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में बॉबी काफी क्यूट लग रहे हैं। 

4 of 6
Bobby Deol - फोटो : twitter
यह तस्वीर बॉबी देओल की धर्मेंद्र और मां प्रकाश कौर के साथ की है। इस तस्वीर में बॉबी दोनों के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर बॉबी देओल की बचपन की तस्वीर की खूबसूरत यादों में से एक है। 
विज्ञापन

5 of 6
Bobby Deol - फोटो : twitter
बॉबी देओल की इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में बॉबी देओल 'धरमवीर' फिल्म की गोल्डन जुबली की शील्ड हाथ में पकड़े हुए है। वहीं दूसरी तस्वीर में बॉबी धर्मेंद्र के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bobby Deol - फोटो : twitter
अब जरा बॉबी देओल की इस तस्वीर को देखिए। इन दो तस्वीरों में बॉबी अलग लुक में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर काफी छोटे पर की है तो वहीं दूसरी तस्वीर में थोड़े बड़े नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें