फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की ठुकराई इन फिल्मों से दूसरे एक्टरों ने जीत लिए अवॉर्ड तक, गम तो करते होंगे

Thu, 25 May 2017 10:02 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे स्टार रहे हैं जो साल में चार से पांच फिल्में करते हैं और सभी लगभग हिट रहती हैं। पिछले दो दशक से वो काफी डिमांड में रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अक्षय जैसा सुपरस्टार कई ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट कर चुका है जो बाद में ब्लॉकबस्टर रहीं और कई को नेशनल अवॉर्ड भी मिला ?

एक नजर ऐसी ही फिल्मों पर जिन्हें अक्षय ने ठुकरा दिया:
विज्ञापन

2 of 7
'बाजीगर' में शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी
पहली फिल्म जिसे अक्षय कुमार ने ठुकराया वो थी अब्बास-मस्तान की 'बाजीगर'। वैसे तो इस फिल्म के लिए अब्बास-मस्तान की पहली पसंद सलमान खान थे लेकिन उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी। इसके बाद अक्षय को ये फिल्म ऑफर हुई, लेकिन उन्होंने ये सोचकर फिल्म करने से मना कर दिया कि नेगेटिव किरदार उन पर सूट नहीं करेगा और ये उनके करियर के लिए सही नहीं रहेगा।

इन दोनों स्टार्स से रिजेक्ट होने के बाद आखिरकार शाहरुख खान को 'बाजीगर' में लीड किरदार में साइन किया गया। ये फिल्म ना सिर्फ जबरदस्त हिट रही बल्कि कई भाषाओं में भी इसे बनाया गया...और तो और इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन

3 of 7
'रेस' में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ
दूसरी फिल्म जिसे अक्षय ने रिजेक्ट किया वो थी 'रेस'। इस फिल्म को भी अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था और वो अक्षय को साइन करना चाहते थे लेकिन अक्षय ने ना जाने क्या सोचकर ये फिल्म रिजेक्ट कर दी...और करिश्मा तो देखिए, ये फिल्म भी सुपरहिट रही। 2008 में ये फिल्म रिलीज हुई थी और ये उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

4 of 7
अक्षय कुमार
अक्षय को इस फिल्म को रिजेक्ट करने का अफसोस तो जरूर हुआ होगा क्योंकि इसके बाद उन्होंने अब्बास-मस्तान की फिल्म 'अजनबी' तुरंत ही लपक लिया और नेगेटिव किरदार में नजर आए।
विज्ञापन

5 of 7
'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर
आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षय 'भाग मिल्खा भाग' जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म तक को रिजक्ट कर चुके हैं। फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुआ था। खुद मिल्खा सिंह चाहते थे कि अक्षय उनके किरदार को निभाएं लेकिन ना जाने अक्षय के मन में क्या था कि वो इस फिल्म से नहीं जुड़े।

ये फिल्म ना सिर्फ 2013 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी बल्कि इसे दो-दो नेशनल अवॉर्ड के अलावा बेस्ट एक्टर,  डायरेक्टर के लिए भी खूब अवॉर्ड मिले।
विज्ञापन

6 of 7
'कैरेक्टर ढीला' गाना बाद में सलमान पर फिल्माया गया
क्या आप जानते हैं 'कैरेक्टर ढीला' गाना पहले अक्षय की फिल्म 'खट्टा मीठा' के लिए प्लान किया गया था और मेकर्स चाहते थे कि ये अक्षय पर ही फिल्माया जाए लेकिन अक्षय ने ना सिर्फ इस गाने को अपनी फिल्म में शामिल करने से मना कर दिया बल्कि इस पर परफॉर्म करने से मना कर दिया। इसके बाद ये गाना सलमान पर फिल्माया गया और उनकी फिल्म 'रेड्डी' में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय कुमार ने द रॉक के साथ एक फिल्म रिजेक्ट कर दी थी
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं अक्षय कुमार हॉलीवुड की कुछ फिल्मों को भी रिजेक्ट कर चुके हैं। अक्षय को द रॉक यानि डॉन जॉनसन के साथ एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। ये फिल्म रेसलिंग पर आधारित थी लेकिन अक्षय को इसमें अपना किरदार कमजोर नजर आया और उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें