फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: गे होने का आरोप झेलने वाले करण जौहर के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Thu, 25 May 2017 09:36 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
करण जौहर
अपनी इमोशनल फिल्मों से दर्शकों की आंखों में आंसू लाने वाले फिल्म मेकर करण जौहर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और एक्टर बन करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। फिल्म प्रोड्यूसर यश जौहर और हीरू जौहर के बेटे करण का जन्म मुंबई में हुआ था। करण के पिता उन्हें एक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

B'Day Spl: करण जौहर की इस फिल्म के दौरान भिड़ गए थे सलमान और काजोल, शक्ल तक नहीं देखते थे

2 of 6
करण जौहर
करण जौहर ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1989 में टीवी सीरियल 'श्रीकांत' से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये सीरियल दूरदर्शन पर आता था। करण का वजन बचपन में काफी ज्यादा था। यश जौहर उनसे कहा करते थे कि 5-6 किलो कम कर ले और एक्टर बन जा। लेकिन करण जौहर ने डायरेक्शन को अपना करियर बनाया और 'कुछ कुछ होता है' जैसी ब्लॉकबस्टर दी। आइए जानते हैं करण जौहर के बारे में कुछ ऐसे अनसुने किस्से जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे।
विज्ञापन

B'Day Spl: करण जौहर की इस फिल्म के दौरान भिड़ गए थे सलमान और काजोल, शक्ल तक नहीं देखते थे

3 of 6
करण जौहर
करण जौहर ने जब फिल्में बनाना शुरू किया था तो उन्हें "K" शब्द से बेहद प्यार था। वो अपनी हर फिल्म का नाम "K" से रखते थे। लेकिन जब करण जौहर ने राजकुमार हिरानी की फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' देखी तो उन्होंने "K" शब्द का इस्तेमाल करना बंद कर दिया। इस फिल्म में न्यूमरोलॉजी को क्रिटिसाइज किया गया था।

B'Day Spl: करण जौहर की इस फिल्म के दौरान भिड़ गए थे सलमान और काजोल, शक्ल तक नहीं देखते थे

4 of 6
करण जौहर
करण जौहर की पहली फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' थी। इस फिल्म से जुड़े कई रोचक किस्से हैं। फिल्म के लिए काजोल पहली पसंद नहीं थीं। करण पहले जूही चावला को इस फिल्‍म में कास्ट करना चाहते थे। लेकिन जूही ने स्क्रिप्ट सुनते ही मना कर दिया था। तब जाकर काजोल को साइन किया गया। इसी तरह टीना के रोल के लिए करण ने सबसे पहले रवीना टंडन, ऐश्वर्या राय, तबू, उर्मिला मार्तोंडकर और करिश्मा कपूर के पास गए। 
विज्ञापन

B'Day Spl: करण जौहर की इस फिल्म के दौरान भिड़ गए थे सलमान और काजोल, शक्ल तक नहीं देखते थे

5 of 6
करण जौहर
सबने सेकंड लीड करने से मना कर दिया। फिर रानी मुखर्जी ने खुद करण जौहर से संपर्क किया और टीना का रोल उन्हें देने को कहा। स्क्रीन टेस्ट के बाद रानी सिलेक्ट हो गईं और उन्होंने यादगार काम किया। फिल्म के सेट पर सलमान खान और काजोल बिलकुल बात नहीं करते थे। जैसे-तैसे करण दोनों को समझाकर शूट पूरी कर पाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day Spl: करण जौहर की इस फिल्म के दौरान भिड़ गए थे सलमान और काजोल, शक्ल तक नहीं देखते थे

6 of 6
करण जौहर
करण जौहर 'कुछ-कुछ होता है' बनाने से पहले 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में आदित्य चोपड़ा के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। वो शाहरुख खान के कॉस्ट्यूम डिजाइन किया करते थे और अब वो बड़े-बड़े हीरो को कास्ट करते थे। करण इस समय करीब 8 अरब की संपत्ति के मालिक हैं। अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन तीनों चड्ढी बडी हैं। ये तीनों बचपन में एक साथ डांस क्लास जाया करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें