सोनम कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हालांकि, बेटे वायु के जन्म के बाद एक्ट्रेस रुपहले पर्दे से दूर चली गईं। करीब दो साल बाद एक बार फिर सोनम लाइट, कैमरा और एक्शन की दुनिया में लौट रही हैं। सोनम कपूर हाल ही में इस मसले पर बात करती नजर आईं। साथ ही उन्होंने फिल्में करने की अपनी आगे की तैयारी पर भी विस्तार से बताया।