फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black White & Gray Love Kills: तिग्मांशु की 'ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे-लव किल्स' का ट्रेलर जारी, जानिए रिलीज डेट

Mon, 14 Apr 2025 04:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Black White & Gray Love Kills Trailer: तिग्मांशु धूलिया और मयूर मोरे अभिनीत 'ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे - लव किल्स' का ट्रेलर को सोनी लिव ने कुछ ही देर पहले जारी किया है। जानिए कब देख सकेंगे यह शो...
 
विज्ञापन
1 of 5
'ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे - लव किल्स' का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी लिव की नई डॉक्यू-ड्रामा 'ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे - लव किल्स' का रोमांचक ट्रेलर आज कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है, जिस पर अब प्रशंसक लगातार अपनी राय शेयर कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
'ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे - लव किल्स' - 2 मई को रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
कब देख सकेंगे शो
यह शो 2 मई को सोनी लिव पर रिलीज किया जाएगा। यह एक पत्रकार डेनियल गैरी की कहानी है, जो हत्याओं के रहस्य को सुलझाने की कोशिश करता है। इस दौरान वह भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को उजागर करता है, जो सच्चाई और न्याय के सवाल उठाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
'ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे - लव किल्स' - सोनी लिव पर दिखेगा शो - फोटो : सोशल मीडिया
मयूर मेरे की राय
अभिनेता मयूर मोरे इस शो में अहम किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरे करियर का सबसे खास अनुभव रहा। यह कहानी आपको अपराध की दुनिया में ले जाती है और गहरे सवालों के बारे में सोचने पर मजबूर करती है। मेरा किरदार एक ऐसी जगह से है जहां विकल्प कम और जिंदगी मुश्किल है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे और कहानी पर सोचेंगे।"

4 of 5
मुख्य भूमिका में नजर आएंगे - तिग्मांशु धूलिया, मयूर मोरे और पलक जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशन और स्टार कास्ट
शो का निर्देशन पुष्कर सुनील महाबलम ने किया है और इसे स्वरूप संपत और हेमल ए. ठक्कर ने बनाया है। इसमें तिग्मांशु धूलिया, मयूर मोरे, पलक जायसवाल, देवेन भोजानी, एडवर्ड सोनेंब्लिक, हकीम शाहजहां, अनंत जोग, कमलेश सावंत जैसे कलाकार नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूट्यूब पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया
1 घंटे में इसके ट्रेलर को यूट्यूब पर कुछ 700 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'बेहतरीन एडिटिंग', एक और फैन ने लिखा, 'फिल्म की स्टोरी नई दिख रही है'
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें