फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने तमिल-मलयाली फैंस को दी विशु और पुथांडु की शुभकामनाएं, बहन खुशी ने किया कमेंट

Mon, 14 Apr 2025 01:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor Wishes Fans: जान्हवी कपूर ने आज सोशल मीडिया पर अपनी दो बेहतरीन तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही अपने तमिल और मलयाली फैंस को विशु और पुथांडु की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर ने तमिल-मलयाली फैंस को दी विशु और पुथांडु की शुभकामनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इंडियन ड्रेस में अपनी दो बोहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हीं तस्वीरों के साथ जान्हवी ने अपने फैंस को विशु और पुथांडु की शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही एक लंबा नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। पहली तस्वीर में जान्हवी ट्रेडिश्नल साउथ इंडियन साड़ी में हैवी गोल्ड ज्वैलरी में सेल्फी लेजी नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में 'परम सुंदरी' अभिनेत्री लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर ने लिखा खास नोट - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी कपूर का खास नोट
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरों और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ''विशु और पुथांडु की शुभकामनाएं। मेरे मलयाली और तमिल परिवार, मुझे उम्मीद है कि आपका आने वाला साल प्यार, समृद्धि और खुशी से भरा होगा। आप लोगों ने हमेशा मुझे बहुत प्यार और प्रोत्साहन दिया है और मुझे अपना हिस्सा होने का एहसास कराया है- और यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।''

4 of 5
जान्हवी कपूर की पोस्ट पर खुशी ने किया कमेंट - फोटो : इंस्टाग्राम-@jhanvi_kapoor_official
जान्हवी ने दिया फैंस का धन्यवाद
जान्हवी ने आगे लिखा, '' अगर मैं कम से कम आपकी मीठी मीठी भाषा में बात करने की कोशिश नहीं करती तो मैं उस विशेषाधिकार के लायक महसूस नहीं करती। तो यह मेरा प्रयास है। प्लीज मेरी गलतियों के लिए मुझे माफ करें। मैं अभी भी सीख रहा हूं, लेकिन जल्द ही वहां पहुंच जाऊंगी मैं वादा करती हूं। मेरे मलयालम और तमिल ट्यूटर्स को खास धन्यवाद....परमसुंदरी।'' जान्हवी की इस पोस्ट पर उनकी बहन खुशी कपूर ने कमेंट किया। खुशी ने लिखा, 'OMG ब्यूटी'

यह भी पढ़ें:
Yash: 'केजीएफ 2' की रिलीज को पूरे हुए तीन साल, प्रशंसकों को है रॉकिंग स्टार यश की 'KGF 3' पर अपडेट का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी का वर्कफ्रंट
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'परम सुंदरी' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के अलावा 'पेद्दी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'परम सुंदरी' में जान्हवी की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएगी। वहीं, फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जान्हवी की जोड़ी वरुण धवन के साथ नजर आएगी। इन दोनों के अलावा जान्हवी 'पेद्दी' में राम चरण के साथ नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें:
HIT 3 Trailer: अब की बार अर्जुन सरकार, एक्शन से भरपूर 'हिट 3' का ट्रेलर रिलीज, गुंडो की पिटाई करते दिखे नानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें