अभिनेता सोनू सूद की इन दिनों श्रमिकों की मदद करने के लिए खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर सोनू सूद लगातार मैसेज करके श्रमिकों, मजदूरों और अन्य जरूरतमंदों को उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी के एक विधायक ने भी ट्वीट कर सोनू सूद से मदद मांगी तो कांग्रेस नेता अलका लांबा भड़क उठीं।