फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने लीक कर दीं अनुराग कश्यप की चिट्ठियां, सामने आया ये सच

Sat, 11 Jan 2020 10:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। उन्होंने कुछ ट्वीट्स में मर्यादा लांघते हुए कई अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया है। लगता है अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अनुराग कश्यप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने निर्देशक के कुछ पत्र सोशल मीडिया पर लीक कर दिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
शलभ मणि त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया है। उन्होंने अनुराग कश्यप के लेटर की कॉपी शेयर करते हुए लिखा है, 'पिटी हुई फिल्मों के लिए सरकारी भीख ना मिली तो अनुराग कश्यप कुंठित होकर गाली-गलौज पर उतर आए, कुछ सरकारें इनकी फ्लॉप फिल्मों पर भी करोड़ों देती थीं, यश भारती के पेंशन की शहद भी चटाती थीं, योगी जी ने मुफ्त की पेंशन बंद कर पैसा गरीबों, विधवाओं, किसानों में बांट दिया, यही चिढ़ है इनकी।' 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एक और ट्वीट में शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा है, 'मोदी जी, अमित शाह जी और योगी जी से नफरत की वजह तो समझिए, पिटी फिल्मों पर भी जनता की गाढ़ी कमाई उड़ाते हुए बांटने वाली सरकारी भीख और पेंशन की बख्शीश बीजेपी सरकार आते ही बंद हो गई, फिर क्या मुफ्तखोरों में नफरत तो भड़कनी ही है।'
 

 
विज्ञापन

4 of 4
anurag kashyap - फोटो : social media
2016 में उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने अनुराग कश्यप की फिल्म  'मसान' के लिए 2 करोड़ रूपये का अनुदान दिया था। वहीं अनुराग ने फिल्म मुक्काबाज और सांड की आंख के लिए भी अनुदान मांगा था लेकिन कई औपचारिकताएं के पूरी ना होने की वजह से योगी सरकार ने दोनों ही फिल्मों को अनुदान नहीं दिया था।

VIDEO: अमेरिका से अनुपम खेर ने 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को लगाई लताड़, कहा- 'हां हम भक्त हैं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें