फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमेरिका से अनुपम खेर ने 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को लगाई लताड़, कहा- 'हां हम भक्त हैं'

Sat, 11 Jan 2020 09:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपम खेर - फोटो : Social Media
देश में इन दिनों सीएए, एनआरसी, एनपीआर का विरोध और जेएनयू हिंसा जैसे मामले गरमा रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड की भी अपनी अलग ही भूमिका सामने आ रही हैं। बॉलीवुड की ओर से कई लोग इसके समर्थन में हैं तो वहीं कई लोग विरोध में भी हैं। देखा जाए तो इन मुद्दों को लेकर बॉलीवुड भी दो फाड़ नजर आ रहा है। ऐसे में अब बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 6
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter
अनुपम ने इन सभी मुद्दों के लेकर 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को जमकर लताड़ लगाई है। अनुपम ने एक वीडियो के माध्यम से इन सभी प्रदर्शनकारियों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अनुपम देशवासियों से इन हालातों में एक रहने की अपील कर रहे हैं। साथ ही वीडियो के जरिए अनुपम ने जेएनयू हिंसा के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरे लोगों पर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन

3 of 6
anupam kher
इस वीडियो में अनुपम कह रहे हैं, 'पिछले कुछ सालों में कुछ खास किस्म के लोगों ने सरकार गिराने की पूरी कोशिश की है। इन्हीं लोगों ने असहिष्णुता, भीड़ हिंसा जैसे कैम्पेन चलाकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाया है। जब इन मुद्दों पर ये कुछ नहीं कर पाए तो ये गिने चुने लोग छात्रों की आड़ में उनका इस्तेमाल करके हमारे देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्हें देश की सेना से परेशानी है, राष्ट्रगान के लिए खड़े होना चाहिए या नहीं इस पर भाषण देते हैं।'

4 of 6
anupam kher
आगे अनुपम कहते हैं, 'ये आतंकवादियों को फांसी से बचाने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा आधी रात खटखटाते हैं। छात्र आंदोलनों में ये फ्री कश्मीर का पोस्टर लहराते हैं। यही चंद लोग देश को बदनाम कर रहे हैं हम और आप इन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। ये खुद को बचाने हमें कई नामों से बुलाते हैं। हां हम भक्त हैं, हम अपने देश के भक्त हैं। हम इनके मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे, मैं जानता हूं। वंदे मातरम, जय हिन्द।'
 
विज्ञापन

5 of 6
Anupam Kher
इस वीडियो के साथ कैप्शन में अनुपम ने लिखा है, 'हिंदुस्तान के लोगों से एक अपील! जब देश के कुछ लोग देश की अखंडता को भंग करने कोशिश करें तो ये हमारा फर्ज बनता है कि हम ऐसा न होने दें। पिछले कुछ दिनों से ऐसा ही माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है ऐसे तत्वों द्वारा। ये वो लोग हैं जो सबसे ज्यादा असहिष्णु है। इसलिए हमें संयम, दृढ़ता और एक साथ होकर ऐसे लोगों को बताना है कि भारत हमारा देश है, हमारा अस्तित्व है और हमारी ताकत है। हम इसे बिखरने नहीं देंगे। जय हिंद!!'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anupam kher
गौरतलब है कि अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अमेरिका में हैं। यहां से अनुपम ने ये वीडियो साझा कर लोगों से एक रहने की अपील की है। अनुपम उन अभिनेताओं में से एक हैं जो समय-समय पर देश के हालातों या कहें कि देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर अपना पक्ष रखते रहते हैं। अनुपम कई बार कई मुद्दों को लेकर अपना आक्रोश भी प्रकट करते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें