शलभ मणि त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया है। उन्होंने अनुराग कश्यप के लेटर की कॉपी शेयर करते हुए लिखा है, 'पिटी हुई फिल्मों के लिए सरकारी भीख ना मिली तो अनुराग कश्यप कुंठित होकर गाली-गलौज पर उतर आए, कुछ सरकारें इनकी फ्लॉप फिल्मों पर भी करोड़ों देती थीं, यश भारती के पेंशन की शहद भी चटाती थीं, योगी जी ने मुफ्त की पेंशन बंद कर पैसा गरीबों, विधवाओं, किसानों में बांट दिया, यही चिढ़ है इनकी।'