फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी फ्लॉप फिल्मों की वजह से बॉलीवुड छोड़ना चाहती थीं जीनत अमान, इस हीरो की बदौलत बदल गई जिंदगी

Thu, 19 Nov 2020 07:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जीनत अमान - फोटो : फाइल
70 और 80 के दशक में जीनत अमान का नाम लोगों की जुबान पर चढ़ चुका था। ग्लैमर की चकाचौंध में जीनत की खूबसूरती दूर से ही चमकती थी। लेकिन उनकी शुरुआत बॉलीवुड में कुछ खास नहीं रही। अगर देव आनंद न होते तो शायद जीनत इस मुकाम पर नहीं पहुंचतीं।
विज्ञापन

2 of 6
जीनत अमान - फोटो : ट्विटर
जीनत अमान का जन्म 19 नवंबर 1951 को मुंबई में हुआ था। फिल्मों में काम करने से पहले वह एक पत्रकार थीं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और 19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता। साल 1970 में उन्होंने मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का भी खिताब जीता। 
विज्ञापन

3 of 6
जीनत अमान, विनोद खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 1970 में ही जीनत ने 'द एविल विदइन' और 1971 में 'हलचल' जैसी फिल्मों में काम किया। ये फिल्में फ्लॉप रहीं लेकिन लोगों ने जीनत अमान को काफी पसंद किया। इन फिल्मों के फ्लॉप होने से जीनत काफी निराश हो गई थीं और उन्होंने बॉलीवुड में काम न करने का मन बना लिया था।

4 of 6
जीनत अमान - फोटो : फाइल
देव आनंद के कहने पर उन्होंने फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में उनकी बहन का किरदार निभाया और इसके बाद जीनत के चर्चे हर जुबान पर थे। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। 
विज्ञापन

5 of 6
जीनत अमान
साल 1978 में फिल्म सत्यम शिवम सुंदर में जीनत अमान ने बोल्ड सीन देकर सनसनी फैला दी थी। इस फिल्म की लोगों ने काफी अलोचना की लेकिन इसके बावजूद भी जीनत को फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। इसके बाद उनकी छवि एक ग्लैमरस और हॉट अभिनेत्री की बन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजेश खन्ना, जीनत अमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जीनत अमान ने हीरा पन्ना (1973), प्रेम शस्त्र (1974), वारंट (1975), डार्लिंग (1977), कलाबाज (1977), डॉन (1978), धरम वीर (1977), छलिया बाबू (1977), द ग्रेट गैम्बलर (1979), कुर्बानी (1980), अलीबाबा और चालीस चोर, दोस्ताना (1980) और लावारिस (1981) जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

प्रियमणि के बाद 'द फैमिली मैन' से जुड़ीं साउथ की ये सुपरस्टार, अपने रोल को लेकर किया पहली बार खुलासा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें