फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Nayanthara: जब प्यार के खातिर नयनतारा ने बदल दिया था अपना धर्म, प्रभु देवा से करना चाहती थीं शादी, जानें कैसे टूटा रिश्ता?

Thu, 18 Nov 2021 12:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
नयनतारा, प्रभुदेवा - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नयनतारा ने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में देकर खुद की एक अलग पहचान बनाई है और आज यही सफल अभिनेत्री अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। जी हां, आज नयनतारा का जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक, अभिनेत्री को अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

नयनतारा ने अपनी जिंदगी में खूब कामयाबी हासिल की है लेकिन इसके बावजूद वह अपनी लव लाइफ की वजह से अक्सर लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। नयनतारा को दक्षिण भारतीय सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के रूप में जाना जाता है और ये टैग उन्हें प्रभुदेवा ने दिया था। एक समय था जब नयनतारा और प्रभुदेवा एक दूसरे के प्यार में थे। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन अचानक दोनों अलग हो गए। आइए आज आपको दोनों की लव स्टोरी बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा का बचपन
नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरु में एक मलयाली क्रिश्चियन फैमिली में हुआ था। उनका असली नाम डायना मरियम कुरियन है। एक्ट्रेस के पिता कुरियन कोदियात्तु वायुसेना अधिकारी थे। इसी वजह से नयनतारा का बचपन देश के अलग-अलग शहरों में गुजरा है। उन्होंने चेन्नई, दिल्ली, गुजरात और थिरुवला जैसी जगहों पर रहकर अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। नयनतारा ने स्कूल के दिनों में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
नयनतारा - फोटो : Instagram
नयनतारा का फिल्मी सफर
नयनतारा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म ‘मनासिनकारे’ से की थी। इस फिल्म में नयनतारा के साथ जयराम नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में फिल्म ‘अय्या’ से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी और फिर फिल्म ‘लक्ष्मी’ से नयनतारा ने तेलुगू इंडस्ट्री में कदम रखा। अभिनेत्री की सबसे सफल फिल्म ‘चंद्रमुखी’ रही। इस फिल्म में नयनतारा के साथ रजनीकांत नजर आए। 

4 of 6
Prabhudeva and Nayantara
प्रभुदेवा के साथ ऐसे शुरू हुआ रिश्ता
नयनतारा और प्रभुदेवा का रिश्ता फिल्म 'Villu' के सेट से शुरू हुआ था। इस फिल्म में नयनतारा बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं और प्रभुदेवा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे। नयनतारा उन दिनों सिंगल थीं लेकिन प्रभुदेवा शादीशुदा थे। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। दावा किया जाता है कि दोनों लंबे समय तक लिव इन में भी रहे थे। नयनतारा और प्रभुदेवा शादी भी करना चाहते थे। लेकिन प्रभुदेवा की पहली पत्नी लता ने ऐसा होने नहीं दिया।
विज्ञापन

5 of 6
prabhudeva
प्रभुदेवा की पत्नी ने कोर्ट का खटखटाया था दरवाजा
प्रभुदेवा की पत्नी ने फैमिली कोर्ट में याचिका लगाई थी। इसके बाद लता भूख हड़ताल पर भी बैठ गईं। इस दौरान कई महिला संगठन ने प्रभुदेवा की पत्नी लता का समर्थन किया और नयनतारा का पुतला जलाकर उनका विरोध किया। इन घटनाओं ने धीरे-धीरे प्रभुदेवा और नयनतारा के रिश्ते को तोड़ दिया। साल 2012 में नयनतारा ने प्रभुदेवा के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नयनतारा - फोटो : instagram
विग्नेश शिवन संग की सगाई
अब नयनतारा फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ रिश्ते में हैं। दोनों ने कुछ समय पहले ही सगाई की है। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करता रहता  है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें