फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B’Day Special: पॉकेट मनी के लिए बतौर वेट्रेस काम कर चुकी हैं सोनम कपूर, जानें अनसुनी बातें

Sat, 08 Jun 2019 03:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला

9 जून को सोनम कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। सोनम कपूर एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ एक स्टाइल आइकन भी हैं। सोशल मीडिया पर बेबाक रिएक्शन्स के साथ ही अपने स्टाइल सेंस को लेकर सोनम अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में आज के खास मौके पर जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ खास बातें...

विज्ञापन

2 of 6
sonam kapoor - फोटो : instagram

सोनम का जन्म मुंबई में हुआ था। फिल्म 'सांवरिया' से सोनम ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि सोनम का बॉलीवुड सफर काफी पहले ही शुरू हो गया था। बता दें कि सोनम 'ब्लैक' में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर चुक हैं।

विज्ञापन

3 of 6
sonam kapoor

सांवरिया फिल्म के लिए सोनम को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। दरअसल एक्टिंग डेब्यू के पहले सोनम के सामने वजन कम करने की शर्त रखी गई थी। डायेरक्टर संजय लीला भंसाली की शर्त पर सोनम ने करीब 35 किलो वजन कम किया था।

4 of 6
sonam kapoor - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम ने अपनी पॉकेट मनी के लिए वेट्रेस के तौर पर काम किया है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो सिर्फ सोनम ही बता सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
sonam kapoor

वहीं ऐसा कहा जाता है कि सोनम ने एक लड़के के साथ इसलिए ब्रेकअप कर लिया, क्योंकि उसने उनके वजन के लेकर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sonam kapoor

सोनम कपूर को डांस करना काफी पसंद है लेकिन काफी कम लोगों को पता है कि सोनम एक ट्रेन्ड कथक डांसर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें