फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ केस में सोनम का ट्वीट वॉर और डिंपल-शिल्पा के जन्मदिन समेत मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Sat, 08 Jun 2019 02:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sonam, dimple, shilpa - फोटो : social media
ट्विटर पर भिड़े सोनम कपूर और अशोक पंडित
अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची के मर्डर केस से पूरा देश हिल गया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसमें बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं रहे। अक्षय कुमार, सनी लियोनी, अर्जुन कपूर, अभिषेक बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुपम खेर और रवीना टंडन ने ट्वीट किया। लेकिन इस बीच सोनम कपूर और अशोक पंडित के बीच तीखी बहस हो गई।

पढ़ें: ट्विटर पर भिडे़ सोनम कपूर और अशोक पंडित, एक्ट्रेस का जवाब- 'हिंदू हूं मैं'
विज्ञापन

2 of 6
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
इस महीने लौटेंगे ऋषि कपूर
ऋषि कपूर पिछले 8 महीने से अपनी कैंसर की बीमारी का इलाज करा रहे हैं। ऋषि कपूर अभी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क में हैं। कुछ समय पहले ही डायरेक्टर राहुल रवैल ने उनकी बीमारी को लेकर खुलासा किया था, साथ ही बताया कि वो अब पूरी तरह से ठीक हैं। अब ऋषि कपूर के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर आई है। करीबी सूत्रों के मुताबिक ऋषि कपूर और नीतू कपूर सितंबर में वापस लौट आएंगे।

पढ़ें: ‘घर वापसी’ के लिए तैयार ऋषि कपूर, जानें कब आ सकते हैं भारत
 
विज्ञापन

3 of 6
Srishty Rode Manish Naggdev - फोटो : twitter
ब्रेकअप के बाद सृष्टि रोडे के ब्वॉयफ्रेंड ने लगाए कई आरोप
बिग बॉस से मशहूर हुईं एक्ट्रेस सृष्टि रोडे शो खत्म होने के बाद ब्वॉयफ्रेंड मनीष नागदेव से शादी करने वाली थीं लेकिन अब उन्होंने ब्रेकअप कर लिया है। दोनों ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की थी। वहीं अब मनीष ने 6 पन्नों की चिट्ठी लिखी है। मनीष ने सृष्टि पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 'उसने मुझे धोखा दिया है और मेरी भावनाओं के साथ खेला है।'

पढ़ें: रियलिटी शो के बाद इस टीवी एक्ट्रेस की टूट गई थी सगाई, अब एक्स मंगेतर बोला- 'किया मेरा पूरा इस्तेमाल'

4 of 6
Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala
शिल्पा शेट्टी का जन्मदिन आज
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 8 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। शिल्पा ने साल 1993 में फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्मों के अलावा शिल्पा शेट्टी ने ब्रिटिश रियलिटी शो 'बिग ब्रदर 5' से भी खूब पॉपुलरिटी पाई। वो इस शो की विनर रह चुकी हैं। 

पढ़ें: सर्जरी ने बदल दिया था शिल्पा का रंग रूप, करियर के शुरुआती दिनों में दिखती थीं ऐसी
विज्ञापन

5 of 6
Malcolm John Rebennack - फोटो : social media
अमेरिकन सिंगर डॉ जॉन का निधन
अमेरिकन सिंगर डॉ जॉन का 77 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल सेे दी गई। बयान में कहा गया कि '6 जून को दिग्गज म्यूजिशियन मैलकम जॉन रेबेनैक जूनियर जिन्हें हम डॉ जॉन के नाम से जानते हैं, अब हमारे बीच नहीं हैं।' बता दें कि डॉ जॉन 6 बार के ग्रैमी विनर रहे हैं।

पढ़ें: मशहूर संगीतकार मैल्कम जॉन रेबनेक का निधन, मिल चुका है 6 बार ग्रैमी अवार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dimple kapadia - फोटो : file photo
डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन
डिंपल कपाड़िया को बॉलीवुड में 46 साल हो गए हैं। डिंपल बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहली फिल्म की सफलता के बाद ही लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी। डिंपल की पहली और दूसरी फिल्म में 11 साल का अंतर था जिसकी वजह उनका शादी करके फिल्मों से दूरी बनाना था। 8 जून को डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन है। जानिए डिंपल कपाड़िया से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

पढ़ें: 15 साल बड़े सुपरस्टार से इस एक्ट्रेस ने रचा ली थी शादी, सनी देओल से चला लंबा अफेयर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें