फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की इस हरकत से परेशान हो गए थे पिता सुनील दत्त, जूतों से कर दी थी पिटाई

Wed, 06 Jun 2018 10:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
6 जून 1929 को जन्मे सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था। एक दौर ऐसा था जब संजय दत्त की नशे की आदत और 1993 बम धमाकों में नाम आने की वजह से सुनील दत्त काफी तनाव में रहने लगे थे। इस दौरान ये भी आरोप लगे कि सुनील दत्त बेटे के चलते बाल ठाकरे के सामने घंटों बैठे रहते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने बताया था कि जब उन्होंने पहली बार छिपकर बाथरूम में सिगरेट पी थी तब अचानक से पिता सुनील दत्त आ गए। सिगरेट पीता देख वो बेहद नाराज हुए थे और जूतों से उनकी पिटाई लगाई थी।
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त को नशे की इतनी बुरी लत लग चुकी थी कि उनके हाथ से कई फिल्में भी निकल गई थीं। जैकी श्रॉफ की फिल्म 'हीरो' पहले संजय दत्त को ऑफर हुई थी लेकिन संजय की ड्रग्स की लत की वजह से सुभाष घई को अपना फैसला बदला पड़ा था।

4 of 5
'रॉकी' फिल्म के रिलीज होने से पहले ही संजय दत्त ड्रग्स लेने लगे थे। हालत ये थी कि वो एक दिन ड्रग्स लेकर सोए और भूख लगने पर उठे तो पास बैठा नौकर रोने लगा। संजय ने पूछा कि रो क्यों रहे तो उसने जवाब दिया कि आप दो दिन बाद उठे हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि सुनील दत्त की आखिरी फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' थी। इस फिल्म के माध्यम से पहली बार पिता-पुत्र (सुनील दत्त और संजय दत्त) एक साथ पर्दे पर दिखे थे हालांकि, फिल्म 'क्षत्रिय' और 'रॉकी' में भी दोनों ने साथ काम किया था लेकिन इन फिल्मों में दोनों का साथ में कोई सीन नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें