फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फिल्म में अपनी ही पत्नी के बेटे बने थे सुनील दत्त, जानिए कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Wed, 06 Jun 2018 10:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मशहूर एक्टर सुनील दत्त का जन्म 6 जून 1928 को पाकिस्तान के झेलम प्रांत में हुआ था। उन्होंने न सिर्फ बंटवारे का दर्द झेला बल्कि अपनों से जुदा होने का गम भी देखा। सुनील दत्त ने 5 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया। इसके बाद उनका पूरा परिवार भारत आ गया। 
विज्ञापन

2 of 7
सुनील दत्त ने जिंदगी के कई साल हरियाणा में बिताए। एक्टर बनने का सपना लिए सुनील दत्त साल 1955 में मुंबई आ गए लेकिन यहां जिंदगी इतनी आसान नहीं थी। अपना गुजारा करने के लिए सुनील दत्त ने बस कंडक्टर की नौकरी पकड़ ली। वो बंबई में नाई और टेलर के साथ रहा करते थे।
विज्ञापन

3 of 7
शुरुआत में सुनील दत्त ने रेडियो सिलोन में काम करना शुरू किया। यही वो जगह थी जहां उनकी मुलाकात उनकी पत्नी नरगिस से हुई थी। सुनील नरगिस के काफी बड़े फैन थे। उन्हें नरगिस का इंटरव्यू लेना था लेकिन जैसे ही नरगिस उनके सामने आईं सुनील सब कुछ भूल गए। नरगिस के सामने उनके मुंह से एक शब्द नहीं मिला जिसके बाद इंटरव्यू कैंसिल करना पड़ा।

4 of 7
सुनील दत्त और नर्गिस
उस वक्त राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी रील लाइफ से रियल लाइफ तक पहुंच चुकी थी लेकिन राज कपूर पहले से शादीशुदा थे फिर भी नरगिस ने आरके प्रोडक्शंस की फिल्में साइन करना जारी रखा। नरगिस राज कपूर की दूसरी पत्नी बनने के लिए भी तैयार थीं लेकिन राज कपूर ने ऐसा नहीं किया और उन्हें अकेला छोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 7
'मदर इंडिया' फिल्म में नरगिस ने राधा का रोल निभाया था वहीं सुनील दत्त राधा के बेटे बिरजू बने थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान नरगिस को सुनील दत्त से मोहब्बत हुई थी। हुआ यूं था कि एक सीन के दौरान सेट पर आग लग गई थी और नरगिस उसमें फंस गईं। सुनील की आंखों के सामने उनकी मोहब्बत तकलीफ में थी। वो एक हीरो की तरह आग में कूदे और नरगिस की जान बचाई।
विज्ञापन

6 of 7
sunil dutt
नरगिस उस वक्त राज कपूर से अपने रिश्ते के टूटने का गम मना रही थीं। ऐसे में सुनील की इस बहादुरी ने उनका दिल जीत लिया। दोनों ने फिल्म की रिलीज के अगले ही साल 1958 में शादी कर ली। शादी के बाद ही सुनील दत्त का फिल्मों में सुनहरा दौर शुरू हुआ। उन्होंने 'सुजाता' और 'साधना' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पद्मश्री से सम्मानित सुनील दत्त न ही सिर्फ एक उम्दा कलाकार थे बल्कि एक सफल राजनेता भी थे। उन्होंने अपनी जिंदगी के कई साल राजनीति को दिए हैं। सुनील अपने बेटे संजय दत्त के कारण भी काफी परेशान रहे। संजय के साथ सुनील ने साल 2003 में 'मुन्ना आई एमबीबीएस' में काम किया था। 25 मई 2005 को इस महान अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें