बॉलीवुड में किसी सितारे की किस्मत चमकती है तो किसी की गुमनाम अंधेरे में गायब हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ था बॉलीवुड हीरो सुमित सहगल के साथ। सुमित ने गोविंदा, मिथुन, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ सेकेंड लीड के तौर पर काम किया। उनकी मासूमियत तो लोगों को पसंद आती थी लेकिन बतौर सोलो हीरो उन्हें कभी पहचान नहीं मिली और फिर अचानक एक दिन वो फिल्मी दुनिया से गायब हो गए। आज उनका जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस अवसर पर आइए जानते हैं आखिर क्यों गायब हो गए सुमित और क्या कर रहे हैं अब।
विज्ञापन
B'day Spl : 30 फिल्मों में काम करने के बाद गायब हो गया ये हीरो, खोल ली डबिंग कंपनी
2 of 6
सुमित सहगल ने साल 1987 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी । उन्होंने फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुमित का किरदार कुछ खास नहीं था लेकिन उनके रोल को सराहा गया और इसके बाद उन्हें कई फिल्में मिलीं।
विज्ञापन
B'day Spl : 30 फिल्मों में काम करने के बाद गायब हो गया ये हीरो, खोल ली डबिंग कंपनी
3 of 6
इसके बाद साल 1987 से 1995 तक सुमित सहगल करीब 30 फिल्मों में नजर आएं लेकिन फिर अचानक वो फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। बतौर सेकेंड लीड उनके किरदार की हमेशा तारीफ हुई है लेकिन उन्होंने अपने आप को फिल्मों से दूर कर लिया और किसी को कुछ बताए बिना गायब हो गए।
B'day Spl : 30 फिल्मों में काम करने के बाद गायब हो गया ये हीरो, खोल ली डबिंग कंपनी
4 of 6
कई सालों के बाद सुमीत सहगल ने साल 2010 में बॉलीवुड हॉरर फिल्म 'रॉक' को प्रोड्यूस किया जिसमें तनुश्री दत्ता और उदिता गोस्वामी नजर आईं थीं।
विज्ञापन
B'day Spl : 30 फिल्मों में काम करने के बाद गायब हो गया ये हीरो, खोल ली डबिंग कंपनी
5 of 6
इसके बाद सुमित सहगल ने सुमीत आर्ट नाम की कंपनी की शुरुआत की जिसमें डबिंग का भी काम किया जाता है।
B'day Spl : 30 फिल्मों में काम करने के बाद गायब हो गया ये हीरो, खोल ली डबिंग कंपनी
6 of 6
सुमित सहगल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सायरा बानू की भतीजी शाहीन से शादी की थी जिससे उनकी एक बेटी भी सायशा सहगल है। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद शाहीन और सुमित का तलाक हो गया था। इसके बाद सुमित ने मशहूर अभिनेत्री फरहा नाज से दूसरी शादी की और फिलहाल दोनों एकसाथ अपना बिजनेस संभाल रहे हैं।