फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबराम को कहा गया था शाहरुख के बड़े बेटे का लव चाइल्ड, जन्म पर हुए थे कई विवाद

Sun, 27 May 2018 08:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
abram
शाहरुख खान के सबसे छोटे अबराम का जन्म 27 मई 2013 को हुआ था। अबराम आज 5 साल के हो गए हैं। अभी से अबराम इतने फेमस हैं कि कई बार पेपराजी शाहरुख की नहीं बल्कि अबराम की तस्वीरें लेना चाहते हैं। हाल ही में उन्हें आईपीएल मैच के दौरान भी देखा गया। आज भले ही अबराम स्टार किड की लिस्ट में सबसे मशहूर हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके जन्म पर काफी विवाद भी हुआ। 
विज्ञापन

2 of 6
Abram
शाहरुख खान और गौरी ने खुलासा किया था कि उनके तीसरे बेटे का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। उस वक्त काफी विवाद भी उठा था कि 50 पार पहुंच चुके शाहरुख को आखिर इस उम्र में तीसरे बच्चे की क्या जरुरत थी। 
विज्ञापन

3 of 6
abram
सभी जानना चाहते थे कि अबराम को जन्म किसने दिया है। इसी बीच खुलासा हुआ कि गौरी की भाभी ने अबराम को जन्म दिया है। बताया जाता है कि उस वक्त गौरी के भाई अपनी पत्नी को देखने हॉस्पिटल भी नहीं गए थे ताकि अबराम के जन्म को लेकर विवाद ना हो, हालांकि इस बारे में ना तो शाहरुख और ना ही गौरी ने इसकी कभी पुष्टि की है। 

4 of 6
AbRam
सरोगेसी का विवाद खत्म हुआ ही था कि एक और शॉकिंग न्यूज आई और कहा गया कि शाहरुख खान को उनके बड़े बेटे आर्यन के फीचर्स से भी बेहतर फीचर्स चाहिए था जिसकी वजह से उन्होंने जेनेटिक्स तय करते हुए ऐसा बच्चा पैदा किया जिसमें स्टार वैल्यू हो। इन बातों के बीच अबराम के जन्म को लेकर शाहरुख खान पर लिंग जांच कराने का आरोप भी लगा था। 
विज्ञापन

5 of 6
shah rukh abram
शाहरुख खान ने इन खबरों का जोरदार विरोध करते हुए बयान दिया था कि वो पढ़े-लिखे हैं और ऐसा सोच भी नहीं सकते हैं। अभी तक जो भी खबरें आ रही थीं उनमें सबसे हैरान करने वाली खबर ये आई जिससे शाहरुख का परिवार भी हिल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
abram
टेड टॉक्स में शाहरुख ने बताया कि ऐसी बात के बारे में वो कभी सपने में भी नहीं सोच सकते थे। दरअसल, कई लोगों ने अबराम को आर्यन का लवचाइल्ड बताना शुरू कर दिया था। उस समय आर्यन का यूरोप में एक विदेशी लड़की के साथ गाड़ी चलाता वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसे शाहरुख ने फेक बताया था। शाहरुख का कहना था कि आर्यन के पास यूरोप में ड्राइव करने का लाइसेंस ही नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें