फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने नाटी कहकर उड़ाया मजाक तो इन 10 किरदारों से रानी मुखर्जी ने की जमाने की बोलती बंद

Sat, 21 Mar 2020 10:49 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमित कुमार सिंह, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
Rani Mukerji - फोटो : file photo
साल 1997 में एक फिल्म रिलीज हुई राजा की आएगी बारात। इसमें एक छोटे कद की हीरोइन ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। आवाज भी भारी थी। लेकिन, जमाने की नजर ने जिसे शख्सियत की कमी माना, रानी ने उन्हीं दोनों बातों का अपना हथियार बना लिया। निर्देशक पिता राम मुखर्जी और गायिका कृष्णा मुखर्जी की बेटी रानी के भाई राज मुखर्जी भी फिल्ममेकर हैं। अयान मुखर्जी और काजोल रानी के कजिन हैं। और देश के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा उनके पति। रानी को एक्टिंग का पहला ऑफर सलमान खान के पिता सलीम ने दिया था। वह रानी को फिल्म आ गले लग जा में लेना चाहते थे। लेकिन रानी के पिता ने रानी की कम उम्र का हवाला देकर इसे ठुकरा दिया। रानी की गिनती हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में होती है, आज उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनके 10 दमदार किरदार।
विज्ञापन

2 of 11
ghulam film - फोटो : file photo
किरदार- अलीशा
फिल्म- गुलाम (1998)

इस फिल्म की वजह से रानी आज भी 'खंडाला गर्ल' के नाम से मशहूर हैं।  फिल्म में उन्होंने अलीशा का किरदार अदा किया था। रानी के अलावा आमिर खान इस फिल्म में लीड किरदार में हैं। फिल्म में आमिर और रानी दोनों का रफ एंड टफ लुक सामने आया था। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों का प्यार मिला और गुलाम सुपरहिट साबित हुई। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। हॉलीवुड फिल्म ऑन द वाटरफ्रंट से प्रेरित इस फिल्म ने रानी को रातोंतार सुपरस्टार बना दिया।
विज्ञापन

3 of 11
Khuch Khuch Hota Hai - फोटो : twitter
किरदार- टीना मल्होत्रा
फिल्म- कुछ कुछ होता है (1998)

करण जौहर निर्देशित इस फिल्म में रानी ने टीना मल्होत्रा का किरदार अदा किया। इस फिल्म के लिए रानी को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। फिल्म में उनका कॉलेज लुक आज भी लोगों को याद है। इस फिल्म में रानी ने पहली बार अपनी बहन (कजिन) काजोल के साथ स्क्रीन साझा किया था। वहीं शाहरुख के साथ भी उनकी केमिस्ट्री भी लोगों ने खूब पसंद की।

4 of 11
Hey Ram - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार- अपर्णा राम
फिल्म- हे राम (2000)

यह फिल्म ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। फिल्म में रानी ने एक घरेलू महिला का किरदार अदा किया है जो अपने पति (कमल हासन) से बेहद प्यार करती है। दोनों खुशी खुशी जीवन यापन करते हैं तभी देश में विभाजन की नौबत आ जाती है। विभाजन के दौरान हुए दंगे में अपर्णा दंगाईयों का शिकार हो जाती हैं जिसके बाद साकेत राम (कमल हासन) का दूसरा रूप सामने आता है। वह इसका दोषी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मान लेता है और उनकी हत्या को अपना उद्देश्य बना लेता है। इस फिल्म में रानी का चुलबुलापन और संजीदा अभिनय एक साथ नजर आया है।
विज्ञापन

5 of 11
Hum tum - फोटो : social media
किरदार- रेहा प्रकाश
फिल्म- हम तुम (2005)

इस फिल्म के लिए रानी मुखर्जी को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया था। फिल्म में सैफ अली खान उनके अपोजिट थे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन कुणाल कोहली ने किया था। वहीं आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें रानी और सैफ पहले दोस्त बनते हैं और फिर एक दूसरे से प्यार करने लग जाते हैं। यह पूरी फिल्म बनते बिगड़ते रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में रानी की तकरार, मासूमियत और रोमांस तीनों ही पक्ष देखने को मिले। इस फिल्म ने करीब आधा दर्जन पुरस्कार अपने नाम किया।
विज्ञापन

6 of 11
युवा - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
किरदार-शशि बिस्वास
फिल्म-युवा (2005)

मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया था। यह इस साल रानी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के बाद मिलने वाला दूसरा पुरस्कार था। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, अभिषेक बच्चन, एशा देओल और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में रहे। फिल्म में रानी, अभिषेक बच्चन (लल्लन सिंह) के अपोजिट नजर आईं। लल्लन सिंह अपनी पत्नी शशि से प्यार तो करता है लेकिन वह उसके साथ मारपीट भी करता है। तमाम कलाकारों के रहने के बावजूद रानी की अदाकारी ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा। 
विज्ञापन

7 of 11
veer zara - फोटो : file photo
किरदार- सामिया सिद्दीकी
फिल्म- वीर जारा (2004)

निर्देशक यश चोपड़ा की ये आखिरी फिल्म रही। रानी को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया था। फिल्म में शाहरुख जहां भारतीय वायु सेना के पायलट वीर प्रताप सिंह के किरदार में हैं, प्रीति जिंटा ने पाकिस्तानी मुस्लिम जारा हय्यात खान का किरदार निभाया है तो वहीं रानी मुखर्जी सामिया सिद्दीकी नामक एक वकील के रोल में हैं। यह फिल्म देश से लेकर विदेश में काफी पसंद की गई। इस फिल्म के बाद रानी मुखर्जी को पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ और उनकी पत्नी के साथ डिनर के लिए भारत सरकार की तरफ से आमंत्रित किया गया था।  

8 of 11
black film - फोटो : file photo
किरदार- मिशेल मैकनैली
फिल्म- ब्लैक (2005)

संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म अभिनय के मामले में रानी की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में एक है। इस फिल्म के लिए रानी ने फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल किया। फिल्म में रानी बहरी और अंधी लड़की का किरदार निभाती हैं। वहीं रानी के अलावा अमिताभ बच्चन ने भी इस फिल्म में कमाल का अभिनय किया है।  फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई। यह फिल्म देश के साथ ही विदेश में भी धूम मचा चुकी है।  

9 of 11
Bunty aur Babli - फोटो : file photo
किरदार- बबली
फिल्म- बंटी और बबली (2005)

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन अभिनीत यह फिल्म लोगों द्वारा खूब पसंद की गई। फिल्म में रानी, बबली के किरदार में है जो घर से हिरोइन बनने की चाहत में निकलती है लेकिन मजबूरियों के चलते वह लोगों को ठगने का काम करने लगती है। कुछ ही दिनों में बंटी और बबली की चर्चा पूरे देश में होने लगती है। फिल्म में रानी का चुलबुली, शरारती, तेज तर्रार और भावनात्मक रूप देखने को मिला है। इन दिनों इस फिल्म की दूसरी पार्ट की तैयारी भी चल रही है। इस फिल्म के लिए रानी को फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

10 of 11
Mardaani 2 - फोटो : social media
किरदार-शिवानी शिवाजी रॉव
फिल्म- मर्दानी 1, मर्दानी 2 (2014,2019)

इस फिल्म में रानी मुखर्जी, पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉव की भूमिका में नजर आई हैं। इस फिल्म के दोनों ही पार्ट में रानी लड़कियों और बच्चों को अपनी दरिदंगी का शिकार बनाने वाली अपराधियों को सबक सिखाती हैं। इस फिल्म में रानी का जैसा रूप सामने आया वह पहले कभी नहीं देखा गया था। यह रानी की यादगार फिल्मों में एक हैं। इस फिल्म में रानी का सख्त अंदाज लोगों के दिमाग में छप गया है।
विज्ञापन

11 of 11
hichki - फोटो : file photo
किरदार- नैना माथुर
फिल्म- हिचकी (2018)

2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में रानी मुखर्जी, नैना माथुर के किरदार में नजर आईं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया था। फिल्म में रानी एक टीचर के रोल में है जो टॉरेट सिंड्रोम से जूझती हुई नजर आई हैं। इसमें व्यक्तियों को बार-बार हिचकी आने के चलते बोलने और समझने में दिक्कत होती है। हालांकि अपने जुझारुपन से वह इसे अपनी ताकत बना लेती हैं। हिचकी के लिए रानी को फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया। 

नहीं हुआ ब्रेकअप, आलिया को बिजी करने के लिए रणबीर कपूर खुद खींच रहे उनकी तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें