फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ ब्रेकअप, आलिया को बिजी करने के लिए रणबीर कपूर खुद खींच रहे उनकी तस्वीरें

Sat, 21 Mar 2020 10:11 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : Instagram
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ब्रेकअप हो गया है। अगर आप इन खबरों से परेशान हो गए थे तो ये खबर बेशक आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया और रणबीर अभी भी एक साथ हैं। इस बात का हिंट किसी और ने नहीं बल्कि खुद आलिया भट्ट ने ही दिया है। आलिया इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के चलते घर पर ही हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसका कैप्शन इस ओर इशारा कर रहा है कि इन लव बर्ड के बीच सब कुछ ठीक है। 
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt - फोटो : Instagram
आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आलिया खिड़की के पास खड़ी हैं और बाहर की ओर सनसेट का नजारा देख रही हैं। तस्वीर में आलिया के साथ कोई और तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन वो अकेले नहीं है इस बात का हिंट उन्होंने खुद दिया। अभिनेत्री ने इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा- 'घर पर रहो और सनसेट को देखो। तस्वीर खींचने का क्रेडिट मेरे हमेशा से फेवरेट आरके को।' 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt, ranbir kapoor - फोटो : amar ujala
आलिया के इस पोस्ट में आरके रणबीर कपूर की ओर इशारा कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार तस्वीर खींचने का क्रेडिट रणबीर कपूर को आरके लिखकर दे चुकी हैं। आलिया के इस पोस्ट ने उन अफवाहों पर भी विराम लगा दिया जिसमें कहा जा रहा था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इन खबरों को उस वक्त और जोर मिला था जब आलिया के जन्मदिन पर रणबीर कपूर उनके साथ नहीं दिखे थे। 
 

4 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
इन दोनों के ब्रेकअप की खबरों का खुलासा टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया था। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि रणबीर ने आलिया से हाल ही में ठीक बर्ताव नहीं किया जिस वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। उसी वक्त इस कपल से जुड़े सोर्स ने बताया था कि ये खबरें बेबुनियाद हैं। ये दोनों साथ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gangubai - फोटो : social media
आपको बता दें, कोरोना वायरस की वजह से सभी फिल्मों की शूटिंग कैंसिल हो गई है। आलिया 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म की शूटिंग कर रही थीं जो कोरोना के बढ़ते कहर की वजह से रोक दी गई। भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 250 पहुंच गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आदेश दिया है। 

कनिका के कोरोना संक्रमित होने पर बप्पी लहिरी का बयान, लापरवाही को बताया गैर जिम्मेदाराना रवैया
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें