फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल में तैयार हुई थी कमाल अमरोही की 'पाकीजा', जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े रोचक किस्से

Thu, 17 Jan 2019 07:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 7
कमाल अमरोही
17 जनवरी 1918 में उत्तर प्रदेश में एक जमीनदार के घर में जन्मे कमाल अमरोही बॉलीवुड में एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने बेहतरीन गीतकार, पठकथा और संवाद लेखक और निर्माता-निर्देशक के रूप में भारतीय सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। महल, मुगल ए आज़म और पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले कमाल अमरोही की जिंदगी भी बड़ी दिलचस्प रही है। चलिए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से-
विज्ञापन

2 of 7
kamal amrohi
1930 के दशक में सिनेमा स्क्रिप्ट राइटर को मुंशी कहा जाता था। मुंशी यानी जो चीजों का हिसाब-किताब रखता है। लेकिन कमाल ने कहानी लिखने से पहले ये शर्त रखी कि मुंशी नहीं, राइटर का क्रेडिट दिया जाएगा। कमाल की ये शर्त मान ली गई और राइटर को क्रेडिट दिया जाने लगा। वहीं उनकी इस शर्त की वजह से आने वाले नए लेखकों के लिए भी फिल्मी इंडस्ट्री में जगह बनानी आसान हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
kamal Amrohi
कमाल अमरोही और मीना कुमारी के प्यार के खबरें भी अक्सर सुर्खियों में रही है। साल 1951 में मीना कुमारी का भयानक एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट की वजह से उन्हें 3-4 महीनों के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि, इसके पहले ही उनकी मुलाकात डायरेक्टर कमाल अमरोही से हो चुकी थी और उन्होंने मीना को अपनी अगली फिल्म 'अनारकली' के लिए साइन भी किया था। हालांकि, ये फिल्म तो कभी नहीं बन पाई लेकिन दोनों में मोहब्बत जरूर हो गई। बता दें कि जब मीना और कमाल की शादी हुई उस वक्त मीना 19 साल की थी तो वहीं कमाल 34 साल के थे।

4 of 7
kamal amrohi
फिल्म पाकीज़ा कमाल का पैशन थी। फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी तब कमाल और मीना दो जिस्म एक जान थे, लेकिन जब फिल्म 14 साल में बनकर तैयार हुई तो तब तक सब कुछ बदल गया। फिल्म में हीरो के तौर पर धर्मेंद्र को लिया गया था और उस वक्त मीना और धर्मेंद्र के प्यार के चर्चे भी सुर्खियों में थे। 
विज्ञापन

5 of 7
kamal amrohi
तमाम कोशिशों के बाद भी कमाल दोनों को दूर नहीं कर पाए तो उन्होंने फिल्म में धर्मेंद्र का रोल राजकुमार को दे दिया गया, लेकिन तब तक कुछ रील शूट हो चुकी थीं। अगर पाकीज़ा के बारात वाले सीन को ध्यान से देखा जाए तो उसमें सेहरा बांधे ग्रे शेरवानी में धर्मेंद्र हैं लेकिन अगले ही सीन में जब सेहरा उठता है तो सफेद शेरवानी में राजकुमार होते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
kamal amrohi
भले ही कमाल और मीना अलग हो गए मगर मीना के लिए कमाल की मोहब्बत कभी कम न हुई। मीना-धर्मेंद्र के इश्क की खबरें जोरों-शोरों पर थी। मगर कुछ वक्त बाद धर्मेंद्र मीना को छोड़कर आगे बढ़ गए। मीना इस बात से उभर नहीं पाई थी। वहीं फिल्म रज़िया सुल्तान में हीरो धर्मेंद्र थे और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर कमाल अमरोही। कमाल ने फिल्म में धर्मेंद्र का मुंह काला करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kamal amrohi
कमाल ने बस धर्मेंद्र की वजह से मीना को मिली तकलीफों के कारण ऐसा किया था। 'आएगा आने वाला' गाने ने लता मंगेशकर को रातों रात बॉलीवुड का सुपर स्टार बना दिया था। इस हॉरर फिल्म की स्क्रिप्ट कमाल ने ही लिखी थी। वहीं फिल्म 'मुगल ए आज़म' के डायलॉग भी कमाल ने ही लिखे थे। लेकिन बॉलीवुड के इस निर्देशक ने कभी कलम का इस्तेमाल नहीं किया। जी हां, कमाल अमरोही लिखने के लिए सिर्फ पेंसिल का इस्तेमाल किया करते थे जिससे कोई गलती दिखाई न दे जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें