फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर को कटरीना कैफ लगती हैं सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव, साथ में करना चाहते हैं फिल्म

Thu, 17 Jan 2019 07:25 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor
फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने 15 साल के फिल्मी करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया। जिसमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा जैसी बड़ी अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। गौरतलब है कि शाहिद का मन है कि वह बॉलीवुड की एक और बड़ी अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ काम करना चाहते हैं। शाहिद का मानना है कि कटरीना नाचते हुए सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव लगती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने ये बात बोली। उन्होंने कहा 'कटरीना कैफ बहुत ही आकर्षित हैं, लेकिन खासतौर पर तब, जब वह नाचती हैं, मुझे ऐसा इसलिए लगता है कि क्योंकि मुझे नाचना बेहद पसंद है ...।' बता दें कि बीते वर्ष शाहिद कपूर की रिलीज हुई फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में कटरीना कैफ का नाम बतौर अभिनेत्री एप्रोच किया गया था। फिल्म ना करने की वजह कटरीना का फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग करना था। 
विज्ञापन

3 of 5
shahid kapoor
इसके पहले बॉलीवुड के चार्मिंग और चॉकलेटी लुक अभिनेता शाहिद कपूर को फिल्म मेकर करण जौहर के मशहूर टीवी टॉक शो कॉफी विद करण-6 में देखा गया था। शो में शाहिद कपूर के साथ उनके छोटे भाई और फिल्म धड़क के अभिनेता ईशान खट्टर भी मौजूद थे। इस दौरान करण ने शाहिद से फिल्म पद्मावत के दौरान रणवीर सिंह और उनके बीच हुए विवाद को लेकर भी सवाल किया था।

4 of 5
shahid kapoor
करण के शो में अलग-अलग क्षैत्र की पर्सलनैलिटी से तोड़-मरोड़कर ऐसे सवाल किए जाते हैं जिसका जवाब देना उनके लिए मजबूरी बन जाता है। करण ने फिल्म पद्मावत में हुए शाहिद और रणवीर सिंह के बीच कोल्डवार को लेकर भी सवाल किया। शाहिद ने फिल्म पद्मावत को लेकर कहा था 'यह वाकई में बहुत बड़ी फिल्म थी और हरेक इसे देखने के लिए उत्सुक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor
इसके बाद  रेपिड फायर सेशन में करण ने शाहिद से सैफ अली खान और रणवीर सिंह को लेकर फिर सवाल किया। लेकिन फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में शाहिद से जब यह पूछा गया कि अगर रणवीर सिंह के साथ दोबारा फिल्म करने का मौका मिले तो क्या वह हां करेंगे। इस पर शाहिद कपूर ने हामी भरी। रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के बीच पिछले साल खिलजी के रोल को लेकर कोल्ड वार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें