6 जून को नेहा कक्कड़ का बर्थडे है। नेहा ने 'इंडियन आइडल 2' में हिस्सा लिया था। लेकिन वो शो में जीत नहीं दर्ज करा पाईं थीं। हालांकि नेहा ने हार नहीं मानी और 2008 में उन्होंने एल्बम (नेहा द रॉकस्टार) लॉन्च की थी। इसके बाद नेहा ने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा। नेहा ने बॉलीवुड को एक से एक धमाकेदार और शानदार गाने दिए। नेहा ने न सिर्फ पार्टी ट्रैक्स को अपनी आवाज दी बल्कि दिल को छूने वाले गाने गाकर भी सभी के दिल में जगह बनाई। वैसे तो हिट मशीन नेहा कक्कड़ ने कई सुपरहिट गानें दिए हैं। लेकिन इस पैकेज में हम आपको बताते हैं ऐसे 10 गानें जिनके बिना अधूरा है बॉलीवुड...
विज्ञापन
2 of 11
क्वीन का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- क्वीन (2014)
सॉन्ग- लंदन ठुमकदा
2014 में कंगना रनौत की फिल्म क्वीन रिलीज हुई थी। एक तरफ जहां फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही तो वहीं दूसरी ओर फिल्म का गाना 'लंदन ठुमकदा' करीबन सभी का फेवरेट ट्रैक हो गया। पार्टी से लेकर कार तक हर जगह इस ही गाने की धूम थी।
विज्ञापन
3 of 11
सनी लियोन की फिल्म मस्तीजादे के गाने का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- मस्तीजादे (2015)
सॉन्ग- देखेगा राजा ट्रेलर
2015 में रिलीज हुई फिल्म मस्तीजादे बॉक्स ऑफिस पर सिक्का चलाने में कामयाब नहीं हुई लेकिन फिल्म के गाने 'देखेगा राजा ट्रेलर या पिक्चर दिखा दूं' सुपरहिट हुआ था। फिल्म में सनी लियोन, तुषार कपूर और वीर दास लीड रोल में थे।
4 of 11
गब्बर इज बैक का गाना आओ राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- गब्बर इज बैक (2015)
सॉन्ग- आओ राजा
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गब्बर इज बैक 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में चित्रांगदा सिंह का आइटम नंबर 'आओ राजा' सुपरहिट हुआ था। गाने को यो यो हनी सिंह ने कंपोज किया था।
विज्ञापन
5 of 11
काला चश्मा का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- बार बार देखो (2016)
सॉन्ग- काला चश्मा
कटरीना कैफ और सिद्दार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म बार बार देखो 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म को ऑडियंस से मिक्स्ड रिएक्शन्स मिले थे। लेकिन फिल्म का गाना काला चश्मा सभी की जुंबा पर चढ़ गया। लोगों की कॉलर ट्यून से लेकर रिंग टोन तक इस गाने ने बदल दी थी। पार्टी से लेकर कार में तक, हर जगह यही गाना बजता था। आज भी अक्सर पार्टीज में इस गाने पर डांस करने में कोई हिचकता नहीं है।
विज्ञापन
6 of 11
कर गई चुल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- कपूर एंड सन्स (2016)
सॉन्ग- कर गई चुल
2016 में रिलीज हुई फिल्म कपूर एंड सन्स बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन फिल्म का गाना कर गई चुल सुपरहिट रहा। बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्दार्थ मल्होत्रा और फवाद खान थे।
विज्ञापन
7 of 11
माही वे का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- वजह तुम हो (2016)
सॉन्ग- माही वे
फिल्म वजह तुम हो का सॉन्ग माही वे सुपरहिट था। नेहा कक्कड़ ने फिल्म के अलावा अलग से स्टूडियो वर्जन भी एक रिलीज किया था। इस गाने में नेहा खुद ऑनस्क्रीन थीं। फिल्म में शरमन जोशी, सना खान, गुरमीत चौधरी, रजनीश दुग्गल और जरीन खान लीड रोल में थे।
8 of 11
नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- फीवर (2016)
सॉन्ग- मिले हो तुम हमको
फिल्म फीवर का सॉन्ग मिले हो तुम हमको आज भी लोगों की जुंबा पर रहता है। रोमांस और ब्रेकअप की मिक्स्ड फीलिंग्स का यह सॉन्ग लोगों की जुंबा पर चढ़ गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इस गाने ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। फिल्म में राजीव खंडेलवाल और गौहर खान लीड रोल में थे।
9 of 11
केजीएफ का गाना गली गली
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- केजीएफ- चैप्टर वन (2018)
सॉन्ग- गली गली
एक्टर यश की फिल्म केजीएफ एक सुपरहिट एक्शन फिल्म थी। फिल्म का गाना गली गली सुपरहिट हुआ था। गाने में मौनी रॉय ने भी महफिल लूट ली थी। बता दें कि फिल्म का एक ही पार्ट अभी तक आया है। वहीं इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग जारी है।
10 of 11
ओ हमसफर
- फोटो : सोशल मीडिया
सॉन्ग- ओ हमसफर
2018 में नेहा कक्कड़ का सॉन्ग ओ हमसफर रिलीज हुआ था। इस गाने में नेहा के साथ हिमांश कोहली नजर आए थे। बता दें कि नेहा और हिमांश रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी।
फिल्म- फ्रॉड सैंया (2019)
सॉन्ग- छम्मा- छम्मा
उर्मिला मातोंडकर के सुपरहिट ट्रैक छम्मा छम्मा के रीमेक में नेहा कक्कड़ ने नई जान डाली थी। गाना फिल्म फ्रॉड सैंया में इस्तेमाल किया गया था। गाने पर एली अवराम ने अपनी अदाएं दिखाईं थी। फिल्म में अरशद वारसी लीड रोल में थे।