फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं ब्रूना अब्दुल्लाह, शादी से पहले बनने वाली हैं मां

Tue, 04 Jun 2019 06:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bruna Abdullah, Allan Fraser - फोटो : instagram
जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं ब्रूना अब्दुल्लाह ने हाल ही में एक समाचार पत्र को दिए हुए अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो अपने पहले बेबी को वेलकम करने जा रही हैं। ब्रूना शादी से पहले ही मां बनने वाली हैं। अब ब्रूना ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप (baby bump) फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Bruna Abdullah - फोटो : instagram
इस फोटो में उन्होंने अपने दो अलग फोटो शेयर किए हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा- "हमारा शरीर भी कमाल का है। कभी-कभी यकीन नहीं होता कि मेरे गर्भ में एक नन्हा इंसान पल रहा है! 27 हफ्तों की गर्भवती।" साथ ही एक तस्वीर के जरिए ब्रूना ने बताया कि नवंबर, 2018 से लेकर जून, 2019 के बीच उनकी बॉडी में कितने बदलाव आए हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 5
Bruna Abdullah - फोटो : instagram
ब्रूना ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। इस इंटरव्यू के दौरान प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए ब्रूना ने कहा था- 'शादी का सर्टिफिकेट बस एक कागज का टुकड़ा होता है। जो दो लोगों को साथ में रखने के लिए काफी नहीं है। कुछ लोगों को तलाक हो जाता है तो कुछ बिना शादी के ही साथ रहते हैं। प्यार एक दूसरे को करीब रखता है। इसके अलावा कुछ और नहीं।'

4 of 5
Bruna Abdullah
ब्रूना ने बीते साल जुलाई में ही ब्वॉयफ्रेंड एलन से सगाई कर ली थी। आपको बता दें, इससे पहले अक्षय कुमार की हीरोइन एमी जैक्सन और अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के प्रेग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bruna Abdullah
ब्रूना अब्दुलाह जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ 'देसी ब्वॉयज' फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा ब्रूना कई और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। जिसमें 'आई हेट लव स्टोरी', 'ग्रैंड मस्ती', 'मस्तीजादे' और 'कैश' फिल्में शामिल है। इसके अलावा रियलिटी शोज भी कर चुकी हैं। इसमें 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिए सीजन 6' और 'कॉमेडी क्लासेज' भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें