बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक महेश भट्ट आज 74 वर्ष के हो गए हैं। 20 सितंबर 1948 को मुंबई में जन्मे महेश ने हिंदी सिनेमा को एक से एक हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने 'राज', 'जिस्म', 'पाप', 'मर्डर', 'रोग', 'जहर', 'मर्डर 2', 'जिस्म 2' जैसी कई बोल्ड फिल्मों के डायरेक्शन किया है। महेश भट्ट की फिल्मों का कंटेंट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता था। इसके अलावा, उनकी निजी जिंदगी में भी काफी कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में सुनकर ही लोगों के होश उड़ जाते हैं। महेश भट्ट की लव लाइफ हमेशा विवादों में रही। उनका नाम कई हसीनाओं से जुड़ा है। आइए आज उनके बर्थडे पर आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताते हैं।