तिग्मांशु धूलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर ऐसा देखा गया है कि एक इंसान किसी एक या दो चीजों में महारत हासिल करता है। लेकिन तिग्मांशु धूलिया के साथ ऐसा नहीं है। वो स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक, निर्माता और एक्टर सब कुछ बने और सभी में बेहतरीन काम किया। लोग यूं ही नहीं तिग्मांशु धूलिया की फिल्मों को देखने के लिए बेताब रहते हैं। तिग्मांशु ने अपनी ही फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में रामाधीर सिंह का किरदार निभाया था, जो काफी फेमस हुआ था। तिग्मांशु डायरेक्शन के साथ-साथ 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'शाहिद' और 'तेवर' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का टैलेंट दिखा चुके हैं।