फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Then And Now: अपने ट्रांसफॉर्मेशन से करण जौहर ने किया सबको हैरान, चार महीने में घटाया था 17 किलो वजन

Wed, 25 May 2022 09:21 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर ट्रांसफॉर्मेशन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण यश जौहर और हीरू जौहर के बेटे हैं। अपने पिता के निधन के बाद करण ने ही धर्मा प्रोडक्शन को संभाला और आज इतने बड़े मुकाम पर ला दिया है। करण इंडस्ट्री के बेहद स्टाइलिश सेलेब्रिटी हैं, तो वहीं वह इस उम्र में खुद की फिटनेस का भी बहुत ध्यान रखते हैं। उम्र के साथ ही करण की फिटनेस में भी काफी बदलाव आया है। पहले जहां उनका वजन बढ़ा हुआ था, तो अब वह एकदम फिट हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी फिटनेस के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
फैट से फिट हुए करण
अपने करियर की शुरुआत में करण जौहर हैवी वेट हुआ करते थे, लेकिन उन्होंने खुद की फिटनेस पर जल्द ही ध्यान देना शुरू कर दिया। 2017 में करण का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला। करण ने अपनी कमर के साइज को 11 इंच घटाया था। इसके लिए उन्होंने चार महीनों में 17 किलो वजन घटाया था। करण को इसके लिए खूब मेहनत करनी पड़ी। उनकी ट्रांसफॉर्मेशन को देख सब हैरान रह गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कआउट पर दिया ध्यान
करण ने 2017 में फिटनेस ट्रेनर कुणाल गिर को अप्रोच किया। इसके बाद उन्होंने वर्कआउट के साथ स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो किया। करण को स्विमिंग बहुत पसंद थी, तो उनका फिटनेस रूटीन भी इसी को ध्यान में रखकर बनाया गया। करण तीन दिन पूल में हाई इंटेंसिटी वाला वर्कआउट और वेट ट्रेनिंग करते थे। ऐसे करके करण ने खुद को एकदम फिट कर लिया। 

4 of 5
करण जौहर - फोटो : Instagram
यह डाइट की फॉलो
करण ने अपनी डाइट से कार्ब्स और शुगर को हटाकर प्रोटीन और सब्जियों को शामिल किया। वह हर तीन घंटे में कुछ खाते थे। ऐसे करके करण ने 17 किलो वजन कम कर सबको हैरान कर दिया। उनकी डाइट में अंडे भी शामिल थे, जो ओमेगा तीन से भरपूर थे। लेकिन सबसे मजेदार बात ये थी कि इन अंडों के लिए मुर्गी को भी स्पेशल डाइट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : Instagram
कॉस्मेटिक सर्जरी का लिया सहारा
करण जौहर ने अपने लुक्स पर भी बहुत काम किया है। उन्होंने अपने शो कॉफी विद करण में इस बात को माना भी था कि उन्होंने बोटोक्स कराया है। करण ने कहा था, 'ये मैं हूं, ये मेरा चेहरा। हां, मैंने बोटोक्स कराया है। मैंने कोलाजन भी लिया और अपनी नाक को फिक्स कराया है। मैंने हर वो चीज की जो स इंडस्ट्री में सभी लोग करते हैं।' करण जौहर को उनके स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जाना जाता है। कई बार उन्हें अपने अतरंगी कपड़ों के लिए ट्रोल भी किया गया है, लेकिन उन्होंने अपने फैशन सेंस से एक अलग पहचान बनाई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें