यह फिल्म मुगल बादशाह मोहम्मद जलालुद्दीन अकबर के बेटे सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी पर आधारित थी। पहले इस फिल्म में एक्टर सप्रू चंद्रमोहन और नरगिस ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। जो 1940 में रिलीज होने वाली थी। बाद में 'मुगल ए आजम' को नए स्टारकास्ट के साथ दोबारा शूट किया गया। जिसमें पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार और मधुबाला शामिल थे। ये अगस्त 1960 में बड़े परदे पर रिलीज हो पाई।