फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के घर नहीं जा सकते ये 4 बॉलीवुड स्टार, एक ने कर ली थी सुहैल खान की पत्नी से लड़ाई

Thu, 14 Jun 2018 07:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
बॉलीवुड के गॉडफादर कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान सुपरस्टार्स की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। उन्हें बॉलीवुड का टाइगर और दबंग खान भी कहा जाता है। वह फिल्मों से अलग लोगों की मदद करने और कभी-कभी अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो सलमान को अब नहीं भाते हैं..तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
विज्ञापन

2 of 5
Sanjay Dutt
एक समय था जब सलमान और संजय दत्त की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। दोनों के बीच सगे भाईयों से भी बढ़कर प्यार था। लेकिन इस दोस्ती के बीच दरार आ गई। इसकी वजह बनीं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय। दरअसल, सलमान नहीं चाहते थे कि संजय किसी भी फिल्म में ऐश्वर्या के साथ काम करे। लेकिन संजय ने उनकी बात नहीं मानी और साल 2005 में उनके साथ फिल्म शब्द की। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेम कहानी कौन नहीं जानता है। लेकेिन इनकी लवस्टोरी कब खत्म हो गई पता ही नहीं चला। दरअसल, ऐश्वर्या ने सलमान पर मार-पीट का आरोप लगाया था। जिसके बाद से ये कपल हमेशा के लिए जुदा हो गया। यही वजह है कि ऐश्वर्या को कभी सलमान के घर नहीं देखा जा सकता। 

4 of 5
विवेक ओबरॉय ऐश्वर्या राय
वहीं, एक्टर विवेक ओबेरॉय भी ऐश्वर्या राय की वजह से सलमान खान का शिकार बने और उनका करियर चौपट हो गया। बता दें कि साल 2005 में आई फिल्म क्यों हो गया ना के बाद ऐश और विवेक के बीच प्यार की खिचड़ी पकने लगी जिसके चलते सलमान खान का गुस्सा आपे से बाहर हो गया। इसके बाद से विवेक गलती से भी सलमान के सामने नहीं भटकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishi kapoor
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के चिंटू एक्टर ऋषि कपूर की। ऋषि ट्विटर पर अकसर विवादित बातें लिखने के चलते ट्रोल होते रहते हैं। बता दें कि ऋषि कपूर से सलमान की नाराजगी की वजह यह है कि ऋषि ने सोनम की शादी में सलमान के छोटे भाई सुहैल खान की पत्नी से लड़ाई मौल ली थी। इसी के चलते ऋषि से पूरा खान परिवार नाराज हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें