अपने 40 साल के फिल्मी करियर में हसरत जयपुरी ने करीब 350 फिल्मों के लिए 2000 गीत लिखे। इन फिल्मों में 'बरसात', 'मेरा नाम जोकर', 'आवारा', 'श्री 420', 'चोरी चोरी', 'अनाड़ी', 'जिस देश में गंगा बहती है', 'राम तेरी गंगा मैली' शामिल है। साल 1966 में तेरी प्यारी प्यारी सूरत (फिल्म ससुराल) और 1972 में जिंदगी एक सफर है सुहाना (फिल्म अंदाज) के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला।