टीवी की दुनिया के मशहूर रिएलिटी शो 'रोडीज' के जज रहे रघु राम का आज जन्मदिन है। रघु राम का जन्म 15 अप्रैल 1975 को दिल्ली में हुआ था। रघु राम के जुड़वा भाई भी हैं जिनका नाम राजीव लक्ष्मण है। रघु ने एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग से शादी की है। सुगंधा 'माय नेम इज खान', 'तेरे बिन लादेन', 'जाने तू या जाने ना' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी हैं।