आशुतोष राणा
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, आशुतोष फिर भी बांज नहीं आए थे। वह जब भी महेश भट्ट से मिलते थे या उन्हें कहीं देखते भी थे, तो वह निर्देशक के पैर छूने आगे बढ़ जाते थे। इसी वजह से एक बार महेश भट्ट ने आशुतोष से पैर छूने का कारण भी पूछ लिया था। तब अभिनेता ने जवाब देते हुए बताया था कि बड़ों के पैर छूना उनके संस्कार में है, जिसे वह छोड़ नहीं सकते हैं। आशुतोष की इस बात से महेश भट्ट काफी इंप्रेस हुए थे और फिर उन्होंने अभिनेता को 'स्वाभिमान' में काम दिया था। आशुतोष ने महेश भट्ट के साथ 'जख्म' और 'दुश्मन' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।