रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा
शादी के बाद रानी ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'जब आदित्य पहली बार उन्हें डेट पर ले गए थे तो घर आकर मेरे पैरेंट्स से पूछा था कि क्या मैं आपकी बेटी को डेट पर ले जा सकता हूं। मैंने आदित्य को तब डेट करना शुरू किया था जब उनका तलाक हो गया था। वो मेरे लिए भगवान शिव की तरह हैं। जो हमेशा शांत रहते हैं। जो कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाते हैं। वो खुश रहते हैं और उन्हें देखकर मैं भी खुश रहती हूं।' अपने इस इंटरव्यू में रानी ने शादी से पहले उठने वाले सारे सवालों के जवाब दे दिए थे।