फिल्म समीक्षकों ने फिल्म के कंटेट की जमकर तारीफ की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन 'राजी 'का कलेक्शन 7.53 करोड़, दूसरे दिन यानि शनिवार को 11.30 करोड़, रविवार को 14.11 करोड़, सोमवार को 6.30 करोड़ तो वहीं मंगलवार को फिल्म ने 6.10 करोड़ की कमाई की। राजी ने बुधवार को करीब 5.90 करोड़ और गुरुवार को 5.35 करोड़ की कमाई की। शुक्रवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ और शनिवार को 7.54 की जबरदस्त कमाई कर डाली। दूसरे रविवार फिल्म ने पहले दिन से भी ज्यादा कमाई करते हुए 9.45 करोड़ कमा डाले। कुल मिलाकर फिल्म का अब तक का कलेक्शन 78.33 करोड़ हो चुका है।