रानी मुखर्जी,आदित्य चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी 2015 में बेटी आदिरा के माता पिता बने। वहीं, आज के समय में रानी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। इतना ही नहीं, रानी की बेटी आदिरा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी कम ही मौजूद हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रानी ने कहा था, 'आदि बहुत ज्यादा सामाजिक नहीं हैं। वह सुर्खियों में ज्यादा नहीं रहते हैं। ये बात मुझे बहुत अच्छी लगती है। अगर वह करण जौहर की तरह होते तो मुझे नहीं लगता कि मुझे उनसे प्यार भी होता। हर किसी की अपनी आदत होती है। करण को पार्टी करना पसंद है। वह हर जगह हैं। वह सभी लोगों से जुड़े रहते हैं और हर दिन कुछ न कुछ करते हैं, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं है। मुझे परिवार की जरूरत है।'