बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने अभिनय के दम पर लाखों फैंस बनाए हैं। वरुण एक अच्छे डांसर भी हैं। अब तक ज्यादातर हिट फिल्में देने वाले वरुण धवन मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं। इनको बचपन में रेसलिंग का काफी शौक था। वह रेसलर ही बनना चाहते थे, हालांकि बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'माय नेम इज खान' थी, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में वरुण ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से कदम रखा था। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। 24 अप्रैल को वरुण धवन का 35वां जन्मदिन है। तो चलिए इस खास मौके पर आपको बताते हैं उनकी हिट फिल्मों के बारे में जो ओटीटी प्लेटफार्म पर भी मौजूद हैं।