फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipasha Basu: क्या बिपाशा बसु फिल्म ‘रेस' 4 का हिस्सा बनेंगी? सोशल मीडिया पोस्ट से मिला हिंट

Fri, 11 Apr 2025 01:02 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिपाशा बसु काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हाल ही में बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ‘रेस’ फिल्म से जुड़ा एक पुराना वीडियो साझा किया। इस वीडियो को शेयर कर बिपाशा क्या मैसेज देना चाह रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम @bipashabasu

बिपाशा बसु फिल्म ‘रेस(2008)’ में सैफ अली खान के अपोजिट नजर आईं। हाल ही में ‘रेस 4’ को लेकर काफी चर्चा रही। इसी बीच बिपाशा ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट की। इस पोस्ट के जरिए आखिर बिपाशा क्या बताना चाहती हैं? क्या वह भी फिल्म ‘रेस 4’ का हिस्सा हैं?  




 
विज्ञापन

2 of 5
बिपाशा बसु ने साझा किया 'रेस' फिल्म का गाना - फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu

‘रेस सांसों की…’ गाने को शेयर किया
बिपाशा बसु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में फिल्म ‘रेस’ का गाना ‘रेस सांसों की…’ को साझा किया। इस गाने में वह डांस कर रही हैं, साथ ही कैटरीना कैफ भी इसमें नजर आ रही हैं। इस गाने को बिपाशा एक बार फिर से क्यों याद कर रही हैं? इसको लेकर बिपाशा ने कोई भी कैप्शन या मैसेज नहीं लिखा है। ऐसा लगता है कि वह फिल्म ‘रेस 4’ के मेकर्स को हिंट देना चाहती हैं। क्या एक्ट्रेस दोबारा से इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं? 

विज्ञापन

3 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम @bipashabasu

सोनिया का किरदार निभाया था 
फिल्म ‘रेस(2008)’ में बिपाशा बसु ने सोनिया का किरदार निभाया था। फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर नजर आए थे। हाल ही में खबर थी ‘रेस 4’ में एक नई एंट्री होने वाली है। मेकर्स ने भी कंफर्म किया कि फिल्म में सैफ अली खान के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे। बाकी किसी दूसरे एक्टर के नाम पर फिल्म मेकर्स ने मुहर नहीं लगाई है। 

 

4 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम

बिपाशा लंबे वक्त से ब्रेक पर हैं 
बिपाशा बसु की बात की जाए तो वह करण ग्रोवर के साथ शादी करने के बाद से ही फिल्मों में कम नजर आने लगी हैं। बेटी देवी के जन्म के बाद तो वह फिल्मों में दिखीं ही नहीं। हो सकता है कि फिल्म ‘रेस’ का गाना शेयर कर, बिपाशा फिर से फिल्मों में वापसी की चाहत रख रही हों। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu

ग्लैमरस किरदारों के लिए जानी गईं बिपाशा 
बिपाशा बसु ने अपने करियर में ‘अजनबी’, ‘राज’, ‘जिस्म’ अलोन, नो एंट्री, फुटपाथ, अपहरण, बचना ए हसीनों जैसे कई अलग-अलग जॉनर की फिल्मा में अभिनय किया है। अधिकतर फिल्मों में उनका ग्लैमरस अंदाज ही नजर आया, जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें